ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड: कोच और 11 खिलाड़ि‍यों में मिला कोरोना संक्रमण, राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप स्थगित

झारखंड: कोच और 11 खिलाड़ि‍यों में मिला कोरोना संक्रमण, राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप स्थगित

3 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप 2021 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता झारखंड के सिमडेगा जिले में होनी थी। सिमडेगा डीसी...

झारखंड: कोच और 11 खिलाड़ि‍यों में मिला कोरोना संक्रमण, राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप स्थगित
संवाददाता,सिमडेगा रांची। Wed, 31 Mar 2021 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

3 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप 2021 को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता झारखंड के सिमडेगा जिले में होनी थी।

सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ की टीम सिमडेगा पहुंची थी। टीम के सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच की गई। इसमें पांच खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। साथ ही झारखंड की टीम की भी छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा एक कोच में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 12 लोगों में कोरोना की पुष्टि के बाद हॉकी स्टेडियम को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को चंडीगढ की टीम सिमडेगा पहुंची थी। वहां आयोजन समिति की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया था। सबसे पहले खिलाड़ियों को सैनिटाइज किया गया। उसके बाद तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ बैंड बाजा के साथ उन्हें स्टेडियम तक लाया गया।

स्वागत कार्यक्रम में डीएसपी पतरस बरवा, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी पंख्रासियूस टोप्पो, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी ,नवीन मिज, सुजीत एक्का आशा वा, सिसिलिया तिर्की ,कल्याण केरकेट्टा सहित हॉकी के दूतों ने स्वागत किया।इससे पूर्व हॉकी सिमडेगा के राजू माझी टीम को लाने के लिए पुलिस टीम के साथ राउरकेला स्टेशन तक गए थे। ऐसे में अब संपर्क में आने वाले सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सपोर्टिंग स्टाफ की कोरोना जांच होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें