ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडPM मोदी पुरी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं ,यह संसदीय बोर्ड तय करेगा:धर्मेंद्र प्रधान

PM मोदी पुरी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं ,यह संसदीय बोर्ड तय करेगा:धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह संसदीय बोर्ड फैसला लेगा। सोमवार को रांची में हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2018 में प्रधानमंत्री...

PM मोदी पुरी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं ,यह संसदीय बोर्ड तय करेगा:धर्मेंद्र प्रधान
रांची। लाइव हिन्दुस्तान टीम Mon, 08 Oct 2018 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह संसदीय बोर्ड फैसला लेगा। सोमवार को रांची में हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगला चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है और यह फैसला सिर्फ संसदीय बोर्ड करता है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपाशासित राज्यों में विकास की गंगा बही है। ऐसे में लोग भाजपा के साथ है। 
हिन्दुस्तान पूर्वादय 2018 में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मुख्य बातें : 
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 
- मोदी सरकार जनता का ध्यान रखती हैं। 
- हम चुनावी मौसम को देखकर कोई काम नहीं करते। 
- डीजल और पेट्रोल के दाम चुनाव को देखकर कम नहीं किए हैं। 
- तेल और डीजल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारण बढ़ रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब तक शांति नहीं आती तब तक राहत नहीं मिलेगी। 
-  ट्रेड वॉर के कारण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। 
- उत्पादन बढ़ाने से लंबे समय में राहत मिल सकती है।
- हमें महंगाई विरासत में मिली थी। इस समय महंगाई काबू में है।
- सोलर एनर्जी का मूल्य 2014 से पहले 18 रुपये था और जो अब घटकर 2.50 रुपये हो गया है। 
- न्यू बायो फ्यूल पॉलिसी लाया गया है। 
- सरकार तेल आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रही है। 
- तेल कीमतें बढ़ने के बाद भारत सरकार ने संवेदनशीलता दिखाई।
 - टैक्स को कम किया गया है। जिससे लोगों को फायदा मिला। 
- पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लगाने पर धीरे-धीरे विचार होगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें