ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसनसनी : खूंटी में भाजपा नेता की पत्नी और बेटे समेत हत्या

सनसनी : खूंटी में भाजपा नेता की पत्नी और बेटे समेत हत्या

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा गांव में वर्दीधारी अपराधियों ने   भाजपा नेता मागो मुंडा की पत्नी और बेटे समेत टांगी से प्रहार कर और गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने सोमवार रात आठ...

सनसनी : खूंटी में भाजपा नेता की पत्नी और बेटे समेत हत्या
मुरहू (खूंटी), प्रतिनिधिTue, 23 Jul 2019 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा गांव में वर्दीधारी अपराधियों ने   भाजपा नेता मागो मुंडा की पत्नी और बेटे समेत टांगी से प्रहार कर और गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने सोमवार रात आठ बजे घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। हमलावरों की गोली से मांगो के पड़ोस में रहने वाली एक महिला भी जख्मी हुई है। हमलावरों को वर्दी में होने के कारण उनके नक्सली होने की आशंका जताई जा रही है। 

मागो भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ मुरहू प्रखंड बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष  और खूंटी जिला संतमत सतसंग समिति के सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आलोक सशस्त्र बल के साथ गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार रात आठ बजे तीन बाइक पर हथियार लिये पांच छह वर्दीघारी मागो मुंडा के घर पहुंचे। जिन्हें देख मागो घर में छिप गए। उनका पीछा करते वर्दीधारी घर में घुस गए और मागो के माथे पर टांगी से प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गईर्। मरने के बाद भी टांगी उनके माथे में फंसी रही। मागो की हत्या के बाद हमलावरो ने उनकी  पत्नी लखीमनी  और बेटा लिपीराय को भी गोली मार दी। लिपीराय की मौके पर मौत हो गई, जबकि लखीमनी ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा। गोलीबारी में मागो के पड़ोस में रहने वाली महिला नौरी देवी भी घायल हो गईं। उनके कमर में गोली लगी है। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया  गया है।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें