ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमॉडल लव जिहाद केस, पीड़िता बोली- द केरल स्टोरी से मिली हिम्मत; यश बनकर तनवीर ने फंसाया

मॉडल लव जिहाद केस, पीड़िता बोली- द केरल स्टोरी से मिली हिम्मत; यश बनकर तनवीर ने फंसाया

3 साल से तनवीर उसे प्रताड़ित कर रहा था लेकिन वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। जब उन्होंने द केरल स्टोरी दिखी तो उन्हें तनवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की हिम्मत हुई।

मॉडल लव जिहाद केस, पीड़िता बोली- द केरल स्टोरी से मिली हिम्मत; यश बनकर तनवीर ने फंसाया
Suraj Thakurलाइव हिन्दुस्तान,रांचीWed, 31 May 2023 03:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मॉडल मानवी राज लव जिहाद और धर्मांतरण कर जबरन शादी प्रकरण में अब रांची पुलिस हरकत में आ गई है। रांची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है  जांच शुरू कर दी गई है और कोई सबूत मिलते ही आरोपी तनवीर अख्तर खान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मूलरूप से भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज सिंह ने रांची के यश मॉडल के मालिक तनवीर अख्तर खान के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वर्सोवा पुलिस ने एफआईआर को रांची ट्रांसफर कर दिया। रांची में अब नए सिरे से एफआईआर दर्ज की गई है। अब मामले की जांच रांची में की जाएगी। 

3 साल से प्रताड़ित कर रहा था तनवीर
मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पीड़िता मानवी ने कहा कि पिछले 3 साल से तनवीर उसे प्रताड़ित कर रहा था लेकिन वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। जब उन्होंने द केरल स्टोरी दिखी तो उन्हें तनवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की हिम्मत हुई। मानवी ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रांची के तनवीर अख्तर खान के खिलाफ धर्म परिवर्तन कर जबरन शादी करने का दबाव डालने, मानसिक रूप से परेशान करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मानवी ने कहा कि जब उन्होंने द केरल स्टोरी देखी तो खयाल आया कि अब और नहीं सहना है बल्कि आवाज उठानी होगी। मानवी ने यह भी बताया कि तनवीर ने शुरुआत में उसे अपना नाम यश बताया था। वहीं अपनी बहन का नाम पूनम बताया था। 4 महीने बाद उन्हें सच का पता चला। 

तनवीर ने ऐसे मानवी को जाल में फंसाया
मानवी ने सिलसिलेवार ढंग से पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि वह मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली हैं। 2020 में लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह किसी ऐसी एजेंसी की तलाश में थीं जो उन्हें मॉडलिंग करियर के लिए ग्रूम कर सके। ऑनलाइन सर्च करते हुए उन्हें रांची स्थित यश मॉडलिंग का पता चला। इसमें 15 दिन के कोर्स की जानकारी थी लेकिन रांची आने पर पता चला कि हफ्ते में केवल 2 दिन ही ग्रूमिंग क्लास होगी। ऐसा करते हुए 15 दिन बिताने थे। ऐसे में मानवी रांची के कांके स्थित एक हॉस्टल में रहने लगीं। मानवी का कहना है कि आरोपी तनवीर ने पहले अपना नाम यश बताया था लेकिन 4 महीने बाद उन्होंने पहली बार आधार कार्ड देखकर जाना कि यश दरअसल, तनवीर अख्तर खान है। मानवी का कहन है कि हॉस्टल में भी लड़कियां तनवीर नाम के शख्स का जिक्र करती थीं लेकिन उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि यश ही तनवीर है। मानवी ने कहा कि 2021 में होली के मौके पर नशा खिलाकर तनवीर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उन्हीं तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल करने लगा। 

आपत्तिजनक तस्वीरों के सहारे किया ब्लैकमेल
मॉडल मानवी ने बताया कि तनवीर उन तस्वीरों के सहारे उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। शादी का दबाव बनाने लगा। धर्म बदलने के लिए धमकाने लगा। बात नहीं मानने पर घरवालों और जानने वालों को उसकी तस्वीरें भेज दी। मानवी ने यह भी आरोप लगाया कि उसने दूसरी मॉडलिंग एजेंसी में फोन करके यह कहना शुरू कर दिया कि मानवी मेरी पत्नी है और कोई उसे काम ना दे। मानवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप भी तनवीर पर लगाया है। उसने यह भी कहा कि जब मैं रांची से मुंबई आई तो तनवीर यहां भी आ गया और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। मानवी का कहना है कि मुझे डर था कि बात बाहर आई तो करियर खराब हो जाएगा क्योंकि माता-पिता बहुत मुश्किल से माने थे। हालांकि, जब उन्होंने द केरल स्टोरी देखी तो तनवीर की ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत आई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें