ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडएक दिन लापता रही किशोरी की मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म व हत्या का आरोप

एक दिन लापता रही किशोरी की मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म व हत्या का आरोप

झारखंड के दुमका जिले में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता ने गांव के ही 17 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। घटना सरैयाहाट के बरहेट गांव की है।...

एक दिन लापता रही किशोरी की मौत, पिता ने लगाया दुष्कर्म व हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान,दुमकाFri, 21 Feb 2020 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के दुमका जिले में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता ने गांव के ही 17 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। घटना सरैयाहाट के बरहेट गांव की है। बताया जा रहा है कि  एक दिन घर से लापता रहने के बाद किशोरी दूसरे दिन लौटी तो उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। उसने घर में ही दम तोड़ दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि दुष्कर्म कर किशोर ने उसे जहर दे दिया। मृतका के पिता ने सरैयाहाट थाना में लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

पिता ने बताया कि बुधवार को दोपहर उसकी बेटी गाय चराने गई थी।  शाम में गाय घर आ गई पर बेटी नहीं आई। काफी खोजबीन बाद भी नहीं मिली।  गुरुवार को आरोपी ने उसकी बेटी का मोबाइल एक महिला के माध्यम से भिजवा दिया। जब परिजनों ने लड़की के बारे में पूछा तो वह कुछ भी बताने से कतराता रहा। लड़की की दोबारा खोजबीन की तो वह गांव के बाहर मिली। जब उसे घर लाया गया तो उसका हाथ-पैर कांप रहे थे। गुरुवार को ही शाम में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तब तक उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस गांव पहुंची और छानबीन की। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इधर, आरोपी किशोर फरार हो गया है। सरैयाहाट थाना प्रभारी संजय कुमार मूर्ति ने कहा कि जहर से किशोरी की मौत होने की आशंका है। पोस्टपार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि दुष्कर्म हुआ है कि नहीं। मृतक के पिता के बयान पर गांव के ही एक किशोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी फरार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें