ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड के श्रवण कुमार से मिलिए, मां के लिए इस बेटे ने क्या कर दिया

झारखंड के श्रवण कुमार से मिलिए, मां के लिए इस बेटे ने क्या कर दिया

बड़कागांव के बालेश्वर राम अपनी मां के लिए किसी श्रवण कुमार से कम नहीं हैं। बीमार मां की दवा लाने के लिए उन्होंने एक ही दिन में कुल 210 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। लॉकडाउन के कारण इन दिनों वाहन...

झारखंड के श्रवण कुमार से मिलिए, मां के लिए इस बेटे ने क्या कर दिया
प्रतिनिधि,बड़कागांव (हजारीबाग) Wed, 06 May 2020 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव के बालेश्वर राम अपनी मां के लिए किसी श्रवण कुमार से कम नहीं हैं। बीमार मां की दवा लाने के लिए उन्होंने एक ही दिन में कुल 210 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। लॉकडाउन के कारण इन दिनों वाहन नहीं चल रहे हैं। बालेश्वर ने इस परेशानी को देखते हुए अपने घर से करीब 105 किमी दूर रांची साइकिल से जाकर दवा खरीदने का फैसला किया।

बड़कागांव मध्य पंचायत के डेलीमार्केट बाबा मुहल्ला निवासी बालेश्वर पशुपालक हैं और दूध बेचकर अपने घर का पालन-पोषण करते हैं। वह बताते हैं कि उनकी मां सुगनी देवी 80 साल की हैं। पिछले 15 वर्षों से सुगनी देवी पीठ की गंभीर बीमारी एवं छाती में दर्द से परेशान हैं। रांची के एक डॉक्टर से उनकी दवा कराई जा रही है। 

 बालेश्वर ने कहा कि वह मानते हैं कि मां-बाप से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं होता। उनके लिए थोड़ा सा कष्ट सह लिया तो कौन सी बड़ी बात है। वह मां को खुश करने के लिए इससे भी ज्यादा मेहनत करने को तैयार हैं।

छह घंटे में बड़कागांव से पहुंचे रांची : बालेश्वर ने बताया, कोरोना के कारण लॉकडाउन हो जाने से वह रांची नहीं जा पा रहा था। धीरे-धीरे मां की दवाइयां समाप्त हो गईं और उन्होंने बिस्तर पकड़ लिया। मुझसे मां का यह दर्द  देखा नहीं गया। तय किया कि साइकिल से ही रांची जाकर दवा लाऊंगा। बस, इसी निश्चय के अनुसार शनिवार को सुबह पांच बजे घर से निकला और 11 बजे रांची पहुंच गया। वहां से दवा खरीदने के बाद वापस चला और आठ बजे रात अपने घर पहुंच गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें