ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगिरिडीह: दुल्हन को उठा ले गए बाराती, मंदिर में हुई शादी

गिरिडीह: दुल्हन को उठा ले गए बाराती, मंदिर में हुई शादी

ढोल-नगाड़े के साथ शादी रचाने आए बरातियों ने दुल्हन के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बाराती बिना शादी दुल्हन को उठा ले गए। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मंदिर में शादी कराई जा...

गिरिडीह: दुल्हन को उठा ले गए बाराती, मंदिर में हुई शादी
हिन्दुस्तान,बिरनी गिरिडीह Sun, 21 Apr 2019 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

ढोल-नगाड़े के साथ शादी रचाने आए बरातियों ने दुल्हन के परिजनों के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बाराती बिना शादी दुल्हन को उठा ले गए। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मंदिर में शादी कराई जा रही है। इस घटना में दुल्हन के सगे-संबंदी गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज रिम्स में कराया जा रहा है। 

बिरनी थाना प्रभारी एके मिश्रा ने बारातियों की कारों को कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि पता चला कि दुल्हन को ले जाकर एक मंदिर में शादी कराई गई।
गिरिडीह जिला के बिरनी थाना क्षेत्र के चिताखारो गांव निवासी रोहन मंडल की पुत्री की शादी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद गादी गांव निवासी गुजर मंडल के पुत्र गौरव मंडल के साथ तय हुई थी। 19 अप्रैल की रात शादी रचाने के लिए बारात लेकर दूल्हा चिताखारो गांव पहुंचा। खाना खाने के बाद कुछ बाराती वापस घर जा रहे थे। इसी बीच दुल्हन की तरफ से शादी समारोह में आए एक व्यक्ति से बारातियों की किसी बात को लेकर तू-तू,मैं-मैं हो गई। बात इस कदर आगे बढ़ गयी कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा और जमकर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। दुल्हन की तरफ से ही सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। दूल्हा पक्ष के लोगों को भी चोट लगी।
 
बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट की इस घटना में दुल्हन पक्ष के पिंटू मंडल, मनोहर मंडल, धानी मंडल, धानी मंडल की पत्नी, बहनोई समेत सात लोग घायल हो गए। तब तक शादी नहीं हुई थी। आक्रोशित बाराती बिना शादी दुल्हन और उनके माता-पिता को अपने साथ सोनबाद गादी गांव ले गए। शनिवार की रात एक मंदिर में शादी की रस्म पूरी करने की सूचना मिली। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें