ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची में पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद लाठीचार्ज, कई घायल

रांची में पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद लाठीचार्ज, कई घायल

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें दोनों तरफ से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए...

रांची में पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों में झड़प के बाद लाठीचार्ज, कई घायल
हिन्दुस्तान,रांचीFri, 18 Sep 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पुलिस और सहायक पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई है। पुलिस ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया है, जिसमें दोनों तरफ से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। वहां मौजूद कई मीडियाकर्मियों को भी चोट लगी है। रांची के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ ने बताया कि इस घटना में पुलिस विभाग के 10 जवान और 5-6 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

पिछले कई दिनों से रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी जमे हुए हैं। यहां पर पूरे राज्य से सहायक पुलिसकर्मी पहुंचे हैं। ये लोग नौकरी स्थायी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। सभी जिले के सहायक पुलिसकर्मियों को एसएसपी और एसपी ने समझाया और आश्वासन दिया, लेकिन सहायक पुलिसकर्मी नहीं माने। सैकड़ों की संख्या में रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मी डेरा डाले हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों के उग्र होने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। रांची के एसपी सौरभ ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मी हिंसक हो गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो गया। इस दौरान हमारे पुलिस विभाग के 10 लोग और 5-6 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें