ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमनोज तिवारी ने पाक सेना प्रमुख से गले मिलने पर सिद्धू की आलोचना की

मनोज तिवारी ने पाक सेना प्रमुख से गले मिलने पर सिद्धू की आलोचना की

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर उनकी आलोचना की। सिद्धू, पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के...

मनोज तिवारी ने पाक सेना प्रमुख से गले मिलने पर सिद्धू की आलोचना की
जमशेदपुर, एजेंसीTue, 21 Aug 2018 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर उनकी आलोचना की। सिद्धू, पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिले थे।

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मनोज तिवारी ने जमशेदपुर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा को उनकी पाकिस्तान यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति के साथ बैठकर और पाकिस्तानी सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाकर हमारे शहीदों का अपमान किया है। मनोद तिवारी ने कहा कि सब जानते हैं कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है। यह हमारे शहीदों का अपमान है और सिद्धू को इसकी कीमत चुकानी होगी।

मनोज तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से सिद्धू को पुरंत कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की। तिवारी यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें