ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडहजारीबाग में बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

हजारीबाग में बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत

हजारीबाग में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गदोखर गांव स्थित तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है। हादसे की जानकारी होते ही हड़कंप मच...

हजारीबाग में बड़ा हादसा, तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत
हजारीबाग हिन्दुस्तान टीमTue, 23 Mar 2021 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गदोखर गांव स्थित तालाब में नहाने गए पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों की उम्र 12 से 13 साल के बीच है। हादसे की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चों के शव बरामद कर लिये गए हैं। मरने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का है। 

शहर से सटे कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के गदोखर गांव में स्थित बली बांध तालाब पर काजल कुमारी (12), गोलू कुमार (12), निविता कुमारी (13), दुर्गा कुमारी (12) और रिया कुमारी (12) नहाने गए थे। इसी दौरान एक को बचाने के चक्कर में पांचों डूबते चले गए। आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव वालें जुट गए। तत्काल कई लोग तालाब में कूदे और बच्चों को बाहर निकाला गया। तत्काल सभी को पास के अस्पताल लाया गया। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। 

एक साथ पांच बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के चित्कार से एचएमसीएच परिसर में हर किसी की आंखें नम हो गईं। शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने प्रतिनिधि को भी अस्पताल भेजा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें