लोकसभा चुनाव:झारखंड चुनाव में सुरक्षा बलों की 600 कंपनियां होंगी तैनात
झारखंड में माओवादियों के साये से मुक्त चुनाव के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। राज्य पुलिस के आईजी अभियान आशीष बत्रा ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि चुनाव के दौरान जैप,...
झारखंड में माओवादियों के साये से मुक्त चुनाव के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। राज्य पुलिस के आईजी अभियान आशीष बत्रा ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि चुनाव के दौरान जैप, जगुआर, आईटीबीपी, आईआरबी और सीआरपीएफ की 600 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 200 कंपनी पारा मिलिट्री फोर्स नक्सल प्रभाव वाली बूथों व संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएगी। आशीष बत्रा ने बताया कि चुनाव के दौरान 30 प्रतिशत बलों को अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात किया जाएगा, 25 फीसदी बलों की तैनाती संवेदनशील जबकि बाकि बलों की तैनाती समान्य बूथों पर की जाएगी। आईजी ने बताया कि वर्तमान में झारखंड में सीआरपीएफ की 132 कंपनियां हैं, शेष बल केंद्र से मिलेगा। नक्सल प्रभाव वाले इलाकों में सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होंगे।
चुनाव के मद्देनजर चला रहा जबरदस्त अभियान
लोकसभा चुनाव 2019 को भयमुक्त माहौल में कराने के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा बड़े पैमानें पर कार्रवाई की जा रही है। आईजी अशीष बत्रा के मुताबिक, दो माह में नक्सलियों के साथ 16 मुठभेड़ में 15 नक्सली मारे गए हैं। आठ शीर्ष नक्सलियों सहित 59 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान के दौरान 14 रेगुलर हथियार, 40 देशी हथियार, 3447 कारतूस, 151 आईइडी, 941.5 किलोग्राम बिस्फोटक, 4800 जिलेटिन स्टीक, 5238 पीस डेटोनेटरऔर लेवी की 2.78 रूपये बरामद किए गए हैं। 2 नक्सली कैंप और एक मिनी गन फैक्टरी भी ध्वस्त की गई है।
लोकसभा चुनाव कार्यक्रम 2019 |
चरण | पहला | दूसरा | तीसरा | चौथा | पांचवां | छठा | सातवां |
तारीख | 11 अप्रैल | 18 अप्रैल | 23 अप्रैल | 29 अप्रैल | 6 मई | 12 मई | 19 मई |
सीटें | 91 | 97 | 115 | 71 | 51 | 59 | 59 |
राज्य | 20 | 13 | 14 | 9 | 7 | 7 | 8 |
दूसरे राज्यों के साथ 17 बैठकें
चुनाव में माओवादियों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 17 अन्तर्राज्यीय बैठकें आयोजित की गई है। चुनाव आयोग 29 जनवरी को गैरजमानती वारंटियों की गिरफ्तारी व निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। राज्य पुलिस के मुताबिक, 1 फरवरी से चलाए गए अभियान में 8926 गैरजमानती वारंटों का निष्पादन किया गया।
मेरा वोट मेरी जिम्मेदारी! शपथ लें, वोट करें
वहीं 4350 लोगों के खिलाफ 107 धारा के तहत कार्रवाई की गई। 1 लाख 13 हजार 88 लीटर अवैध शराब भी पुलिस ने जब्त किया है। अवैध शराब के साथ 13 गिरफ्तारियां हुई है। पुलिस ने 56194 वाहनों की जांच की और फाइन के तौर पर 1.93 लाख वसूले।