ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची: रिम्स में भर्ती लालू यादव के दांत में इंफेक्शन, डेंटल कॉलेज में जांच

रांची: रिम्स में भर्ती लालू यादव के दांत में इंफेक्शन, डेंटल कॉलेज में जांच

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद इन दिनों दांत दर्द से परेशान हैं। गुरुवार को डेंटल कॉलेज में डॉ अजय कुमार शाही एवं डॉ प्रशांत गुप्ता ने उनके दांतों की जांच की। दांतों का एक्स रे...

रांची: रिम्स में भर्ती लालू यादव के दांत में इंफेक्शन, डेंटल कॉलेज में जांच
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीFri, 22 Feb 2019 11:16 AM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद इन दिनों दांत दर्द से परेशान हैं। गुरुवार को डेंटल कॉलेज में डॉ अजय कुमार शाही एवं डॉ प्रशांत गुप्ता ने उनके दांतों की जांच की। दांतों का एक्स रे ऑर्थोपैटोमोग्राम (ओपीजी) किया गया। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उनके पिछले नीचे की एक दांत में इंफेक्शन हो गया है। इसके कारण सड़न आ गई है और कीड़ा लगने के कारण एक दांत हिलने भी लगा है। डॉ. अजय कुमार शाही ने बताया कि उनके लोअर थर्ड मोलर दांत में सड़न है, जिससे लालू प्रसाद को आगे परेशानी हो सकती है। डॉक्टरों ने फिलहाल दांत दर्द को लेकर दवाई दी है, उन्हें शुक्रवार को फिर बुलाया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो शुक्रवार को उनका दांत निकाला जा सकता है।

डॉक्टर की गाड़ी से गए लालू प्रसाद

पेइंग वार्ड में भरती लालू प्रसाद बरियातू थाना पुलिस की निगरानी में रिम्स के डॉ डीके झा की कार से रिम्स के डेंटल कॉलेज तक गए थे। वह कार की फ्रंट सीट पर बैठे थे। एक डॉक्टर की गाड़ी से इलाज के लिए ले जाने को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें