ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में सीआरपीएफ 197 बटालियन के ASI ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

झारखंड में सीआरपीएफ 197 बटालियन के ASI ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के किरीबुरू के समीप करमपदा में सीआरपीएफ 197 बटालियन के एएसआई ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना सोमवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है।...

झारखंड में सीआरपीएफ 197 बटालियन के ASI ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
रांची, लाइव हिंदुस्तान टीम।Mon, 30 Nov 2020 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के किरीबुरू के समीप करमपदा में सीआरपीएफ 197 बटालियन के एएसआई ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना सोमवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है।  

सीआरपीएफ के एएसआई मृतक बुमेर सिंह राजस्थान के कोटा के रहनेवाले थे। खुदकुशी की घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वरीय अधिकारियों ने घटना की सूचना उनके घर वालों को दे दी है। वहीं किरीबुरु पुलिस घटना की जांच कर रही है।

चुनाव ड्यूटी में तैनाज जवान ने कंपनी कमांडर को मारकर की थी खुदकुशी
इससे पहले झारखंड में विधानसभा चुनाव के समय रांची में चुनाव ड्यूटी पर आए छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना में एक अन्य जवान घायल भी हुआ था। मृतक कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े दोनों ही छतीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे। जानकारी के मुताबिक पहले दोनों जवान पलामू में भी चुनावी ड्यूटी कर चुके थे। प्रारंभिक जांच में बताया गया था कि कंपनी कमांडर ने घटना के कुछ दिन पहले ही जवान को खिलाफ कमांडेंट से अनुशासनहीनता और अत्यधिक शराब पीने की शिकायत की थी। इसी बात को लेकर जवान कंपनी कमांडर से नाराज था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें