ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचुंबन प्रतियोगिता: शिबू सोरेन ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया, कहा- जवाब दें

चुंबन प्रतियोगिता: शिबू सोरेन ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया, कहा- जवाब दें

झारखंड के पाकुड़ के डुमरिया (तालपहाड़ी) में झामुमो विधायक साइमन मरांडी की मौजूदगी में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता को लेकर संताल की राजनीति उलझ गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष...

चुंबन प्रतियोगिता: शिबू सोरेन ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया, कहा- जवाब दें
रांची, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 13 Dec 2017 08:26 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के पाकुड़ के डुमरिया (तालपहाड़ी) में झामुमो विधायक साइमन मरांडी की मौजूदगी में आयोजित चुंबन प्रतियोगिता को लेकर संताल की राजनीति उलझ गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने चुंबन प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में पार्टी के विधायक साइमन मरांडी को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। लिट्टीपारा से झामुमो विधायक मरांडी से बीते रविवार को पाकुड़ जिले के झुमरिया गांव में हुए इस प्रतियोगिता के संदर्भ में जवाब दें।

आपको बता दें कि साइमन मरांडी ने साथी विधायक स्टीफन मरांडी के साथ मिलकर आदिवासी जोड़ों के लिए 'चुंबन प्रतियोगिता' का आयोजन किया था। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इसको लेकर झामुमो पर निशाना साधा और कहा कि दोनों को विधानसभा से निलंबित किया जाए क्योंकि उन्होंने स्थानीय संस्कृति का अपमान किया है।

वहीं बीते दिनों इस मामले में भाजपा ने मामले को सियासी मुद्दा बनाते हुए झामुमो पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया था। मंत्री से लेकर भाजपा के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की थी। आपको बता दें कि आयोजन के केंद्र में लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक साइमन मरांडी हैं। इस कारण चुंबन से संताल की सियासी गर्मी भी बढ़ी हुई है। भाजपा ने इसे अपसंस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। लिट्टीपाड़ा विधान सभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकने वाले साइमन मरांडी एवं हेमलाल मुर्मू एक-दूसरे के खिलाफ बोले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें