ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझामुमो जीतता तो ईवीएम ठीक रहती, जनादेश का अपमान कर रहे हेमंत: भाजपा 

झामुमो जीतता तो ईवीएम ठीक रहती, जनादेश का अपमान कर रहे हेमंत: भाजपा 

भाजपा ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं। जब झामुमो की जीत होती है, तो ईवीएम...

झामुमो जीतता तो ईवीएम ठीक रहती, जनादेश का अपमान कर रहे हेमंत: भाजपा 
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरोSun, 02 Jun 2019 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने झामुमो नेता हेमंत सोरेन के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं। जब झामुमो की जीत होती है, तो ईवीएम ठीक रहता है। इस चुनाव में झामुमो की हार हुई बै, तो वह बैलट पेपर से चुनाव कराने की बात कहने लगे। प्रवक्ता ने कहा कि हेमंत सोरेन जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्हें जनता के आदेश को स्वीकार करना चाहिए। आगे कहा कि संताल में शिबू सोरेन की हार के साथ ही झामुमो के अंत की शुरुआत हो गई है। संताल की जनता में रोष था कि गुरुजी की खराब सेहत के बावजूद झामुमो ने उन्हें जबरदस्ती चुनाव में उतार दिया था। झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों सहित सभी वर्गों ने इस बार विकास के मुद्दे पर भाजपा का जमकर साथ दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें