ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडसर्वे 2021: शहरी स्वच्छता में झारखंड देश भर में नंबर वन, राष्टपति ने किया सम्मानित

सर्वे 2021: शहरी स्वच्छता में झारखंड देश भर में नंबर वन, राष्टपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर नगर...

सर्वे 2021: शहरी स्वच्छता में झारखंड देश भर में नंबर वन, राष्टपति ने किया सम्मानित
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSun, 21 Nov 2021 07:48 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर नगर विकास एव आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मान प्राप्त किया। साथ में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार मौजूद रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड के साथ साथ कुछ शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। देश के 3-10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

पूर्वी जोन के 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को सिटिजन फिडबैक के लिए बेस्ट सिटी के रुप में सम्मानित किया गया है। इसी तरह से गार्बेज 3 स्टार रेटिंग में भी झारखंड के जमशेदपुर 3 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड की मिली सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के शहरी निकायों में रह रहे नागरिकों और सफाईकर्मियों को बधाई और शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह सम्मान प्रदेश के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है। दूसरी ओर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने भी राज्य की जनता और नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें