ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड में नहीं होगा गाजा का असर, आज और कल बादल छाए रह सकते हैं 

झारखंड में नहीं होगा गाजा का असर, आज और कल बादल छाए रह सकते हैं 

बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान गाजा का झारखंड में असर नहीं होगा। मौसम सामान्य दिनों की तरह रहेगा। 13 और 14 नवंबर  को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती...

झारखंड में नहीं होगा गाजा का असर, आज और कल बादल छाए रह सकते हैं 
रांची, वरीय संवाददाता Tue, 13 Nov 2018 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहे तूफान गाजा का झारखंड में असर नहीं होगा। मौसम सामान्य दिनों की तरह रहेगा। 13 और 14 नवंबर  को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को यह सिस्टम उत्तरी तमिलनाडु व दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को कुडलूर में हिट करेगा।  फिलहाल रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि आगामी दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान के समीप होगा। साइक्लोन के कारण 13 व 14 नवंबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम में परिवर्तन से ठंड का अहसास होगा, लेकिन कनकनी नहीं होगी। दिन में धूप के कारण गर्मी व शाम होते ही ठंड का अहसास होगा। फिर आसमान से बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के तहत बताया कि आगामी चार दिनों तक सुबह में कुहासा या कोहरा छा सकता है।
 पिछले दो-तीन दिनों से रांची के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के बीच एक दिन पहले रांची के कांके क्षेत्र का पारा लुढ़ककर 10 डिग्री तक पहुंच गया था। यह झारखंड के इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इधर राजधानी रांची का पारा भी 12 डिग्री के आसपास रह रहा है।

अगले 24 घंटे में तेज होगा चक्रवात 'गाजा', इस रफ्तार से बढ़ रहा है आगे 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें