Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand: What happened to the father-in-law to resolve the dispute between the daughter-son-in-law will ruin his life

झारखंड : बेटी-दामाद के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए ससुर के साथ जो हुआ, जान के रुह कांप जाएगी 

जुगसलाई थाना इलाके के बाटा चौक के पास दामाद ने ससुर की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह वृद्ध का खून से लथपथ शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव...

rupesh जमशेदपुर। वरीय संवाददाता, Tue, 22 Sep 2020 01:21 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड : बेटी-दामाद के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए ससुर के साथ जो हुआ, जान के रुह कांप जाएगी 

जुगसलाई थाना इलाके के बाटा चौक के पास दामाद ने ससुर की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह वृद्ध का खून से लथपथ शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार वृद्ध दीना बेहरा ठेला चला कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। देर रात बागबेड़ा थाना इलाके में बड़ी बेटी के घर पर दामाद से किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर दामाद रोहित ने वृद्ध दीना बेहरा पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में ही वृद्ध अपनी बेटी के घर से निकला और बाटा चौक के निकट ठेले पर आकर सो गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही दामाद रोहित को भी हिरासत में ले लिया गया है। जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दामाद रोहित ने अपने ससुर पर रॉड से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। वह घायल अवस्था में अपनी बेटी के घर से निकला और बाद में जुगसलाई चौक बाजार के निकट ठेले पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया दामाद रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है।