ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand Weather: मौसम का बदलेगा मिजाज, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather: मौसम का बदलेगा मिजाज, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में मौसम कल से करवट लेगा। इस दौरान 40-50 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने आंधी-पानी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather: मौसम का बदलेगा मिजाज, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा; विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
वरीय संवाददाता,रांचीSat, 21 May 2022 07:57 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाके में 22 और 23 मई को आंधी चलेगी। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी होगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गई है कि झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवा के बहाव के दौरान ठनका भी गिरने की आशंका है। वहीं, 24 मई के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के बहाव और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात हुआ

मौसम के इस तरह बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इधर, दोपहर बाद रांची और इसके दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे के बादलों की गर्जना और वज्रपात के साथ वर्षा भी हुई।

दोपहर में आवाजाही रही कम

राजधानी रांची में तापमान बढ़ने के चलते दोपहर में गर्मी की वजह से कई सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। जो लोग जरूरी काम के सिलसिले में अपने घर से बाहर निकले थे, वैसे लोगों ने शरीर को कपड़ों से ढंक रखा था।

वायु की गुणवत्ता 66 एक्यूआई

कहर बरपाती गर्मी से बचने के लिए कचहरी रोड में भी लोग डाभ पीते नजर आए। दूसरी ओर रांची में शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता 66 एक्यूआई रही। हवा में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने के चलते सांस-गले की समस्या वाले लोगों को ज्यादा बाहर जाने से बचना चाहिए।

जूस पीने के लिए भीड़

शुक्रवार को सूरज ढलने के बाद भी देर शाम तक आमजन को गर्मी से राहत नहीं मिली थी। मौसम पूर्वानुमान में इधर गर्मी बढ़ने के बीच प्रमुख चौक-चौराहों पर गन्ना और मौसमी फल के रस, लस्सी और सत्तू बेचने वालों की दुकान पर लोगों की भीड़ दिखी।

रांची में गर्मी और उमस ने भी किया परेशान

रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया। शाम साढ़े पांच बजे जारी बुलेटिन में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा रहा। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। दिन चढ़ने के साथ शहर के विभिन्न इलाके में लोग तपिश के बीच उमस भरी गर्मी ने परेशान रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें