ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडराज्यसभा चुनाव: झारखंड की एक सीट पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी का कब्जा

राज्यसभा चुनाव: झारखंड की एक सीट पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी का कब्जा

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी है और एक सीट पर कांग्रेस के खाते में गई है। राज्यसभा के लिए  बीजेपी के समीर उरांव और कांग्रेस...

Rajya Sabha Elections
1/ 3Rajya Sabha Elections
Rajya Sabha Elections
2/ 3Rajya Sabha Elections
Rajya Sabha Elections
3/ 3Rajya Sabha Elections
रांची। हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Mar 2018 07:08 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी है और एक सीट पर कांग्रेस के खाते में गई है। राज्यसभा के लिए  बीजेपी के समीर उरांव और कांग्रेस ने धीरज साहू ने जीत हासिल की है।

बता दें कि झारखंड से दो राज्यसभा सीटों के लिए लिए आज मतदान संपन्न हो गया और सभी अस्सी विधायकों ने दोपहर तीन बजे तक ही अपने मतदान कर दिया। लेकिन झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम ने पार्टी का अनुशासन तोड़ते हुए अपना मतपत्र पार्टी के एजेंट को नहीं दिखाया जिससे उनका मत अवैध हो जाने की आशंका है।

यूपी राज्यसभा चुनाव LIVE: 10वीं सीट पर फंसा पेंच, मतगणना जारी

झारखंड विधानसभा में कुल 80 सदस्य हैं और चुनावों में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के 27 मतों की आवश्यकता होगी। विधानसभा में इस समय भाजपा के 43 एवं सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन :आज्सूः के चार विधायक हैं। इस प्रकार उनके राष्ट्रीय स्तर पर अधिकृत प्रत्याशी समीर उरांव का राज्यसभा जाना लगभग तय है।

कांग्रेस की ओर से उद्योगपति एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू को कांग्रेस के सात विधायकों के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के 18 विधायकों का भी समर्थन हासिल है। लेकिन आज उसके एक विधायक प्रकाश राम ने नियमों के अनुसार अपना मतपत्र पार्टी के अधिकृत एजेंट बंधू तिर्की को नहीं दिखाया जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके मत को अवैध घोषित करने की मांग निर्वाचन अधिकारी से की है।

राज्यसभा चुनाव LIVE: 25 सीटों के लिए 6 राज्यों में शुरू हुआ मतदान

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें