ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडखेल मंत्री ने मनमोहन सिंह को दे दी श्रद्धांजलि, किरकिरी के बाद मांगी माफी

खेल मंत्री ने मनमोहन सिंह को दे दी श्रद्धांजलि, किरकिरी के बाद मांगी माफी

झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दी। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सभा को संबोधित कर रहे हैं और मनमोहन सिंह को...

खेल मंत्री ने मनमोहन सिंह को दे दी श्रद्धांजलि, किरकिरी के बाद मांगी माफी
हिन्दुस्तान,रांचीSat, 16 Oct 2021 08:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दी। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक सभा को संबोधित कर रहे हैं और मनमोहन सिंह को मृत बता रहे हैं। इस वीडियो में अंसारी मनमोहन सिंह को मृत बताकर उनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखने की भी बात कर रहे हैं। हालांकि एक दिन बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस संबंध माफी मांगी है।

झारखंड के खेल मंत्री हसन अंसारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री जी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मृत बताकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि देवघर में पटवाबाद के धमना फाटक के पास शुक्रवार को अंसारी ने एपीजे डॉ. अब्दुल कलाम चौक का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री की जुबान फिसल गई।

 वो कह रहे हैं, "पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया। देश के विकास के योगदान में उनका 50 फीसदी योगदान है। मोदी जी देश को 50 साल पीछे ले गए। लेकिन मनमोहन सिंह जी देश को 50 साल आगे ले गए। वो आज हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके लिए एक मिनट का मौन रखेंगे।"

 

वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री की खूब किरकिरी हो रही है। इसके बाद मंत्री अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी है। लिखा है, "मैं दिल से क्षमापार्थी हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों के कारण ऐसा हुआ।" बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह डेंगू के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। हालांकि उनकी तबीयत में सुधार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें