ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

झारखंड : विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

झारखंड गठन के बाद अब तक चार बार लोकसभा और तीन बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इनमें सबसे अधिक औसत मतदान 66.80 प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान रिकॉर्ड हुआ था। इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान...

झारखंड : विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
सत्यदेव यादव, रांची।Wed, 13 Nov 2019 11:49 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड गठन के बाद अब तक चार बार लोकसभा और तीन बार विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इनमें सबसे अधिक औसत मतदान 66.80 प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान रिकॉर्ड हुआ था। इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव आयोग कई कदम उठा रहा है।

एकीकृत बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। उस दौरान बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा की आजसू और जदयू के साथ सरकार बनी। पहला विधानसभा चुनाव 2005 में हुआ। उस समय औसत मतदान 57.03 प्रतिशत रहा। इससे पहले 2004 में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे और इस दौरान झारखंड में औसत 55.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

झारखंड में दूसरी बार सामान्य विधानसभा चुनाव 2009 के दौरान 56.96 फीसदी औसत मतदान से सरकार का गठन हुआ। 2009 के लोकसभा चुनाव में मतदान 50 फीसदी से भी कम 49.77 प्रतिशत दर्ज हुआ। दूसरी ओर इसी साल विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में 56.96 औसत मतदान देखने को मिला। सबसे अधिक वोट प्रतिशत झारखंड में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान रिपोर्ट किया गया है। इस चुनाव में राज्य का औसत 66.80 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड का औसत 63.87 प्रतिशत मतदान रहा। उसी साल विधानसभा चुनाव में 66.42 प्रतिशत औसत मतदान हुआ और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें