ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडशाबाश! अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन को मिला स्वर्ण पदक

शाबाश! अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन को मिला स्वर्ण पदक

इन्टरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया है।  मेले में  लगाए गये झारखंड पवेलियन ने सोने का तमगा हासिल कर देश भर में अपना लोहा मनवाया है। देश के सबसे बड़े...

शाबाश! अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन को मिला स्वर्ण पदक
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीSun, 28 Nov 2021 08:55 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

इन्टरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया है।  मेले में  लगाए गये झारखंड पवेलियन ने सोने का तमगा हासिल कर देश भर में अपना लोहा मनवाया है। देश के सबसे बड़े व्यापार मेला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले के समापन के अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने झारखंड पवेलियन को फोकस स्टेट श्रेणी में स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पदक और प्रशस्ति पत्र झारखंड पवेलियन की तरफ से पवेलियन निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड उद्योग विभाग द्वारा लगाया गया यह मंडप झारखंड के विभिन्न विभागों और वहां के शिल्पकारों, कारीगरों और व्यवसायियों के लिए विश्व स्तर का पटल है। झारखंड पवेलियन की ओर से हम इस पदक के लिए इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइज़ेशन के आभारी हैं।

निदेशक प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष पवेलियन में लगभग 42 स्टाल लगाये गए थे। जिन्हें झारखंड उद्योग विभाग ने पवेलियन में आने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। उसमें झारखंड के खान एवं भूतत्व विज्ञान विभाग को प्रथम, वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को द्वितीय और रांची स्मार्ट सिटी को तृतीय स्थान दिया गया। इस वर्ष मेले में झारखंड के स्टॉलों पर लगभग 20 लाख की बिक्री हुई है। आशा है कि अगले साल मेले में और अच्छे संग्रह लेकर आएंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें