ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand Panchayat Election: 16 जिलों की 872 पंचायतों में आज मतदान, स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां करेंगी सुरक्षा

Jharkhand Panchayat Election: 16 जिलों की 872 पंचायतों में आज मतदान, स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां करेंगी सुरक्षा

झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 16 जिलों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियों को लगाया गया है।

Jharkhand Panchayat Election: 16 जिलों की 872 पंचायतों में आज मतदान, स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां करेंगी सुरक्षा
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीThu, 19 May 2022 08:27 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को 16 जिलों के 50 प्रखंडों की कुल 872 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। 5093 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 7150 पदों के लिए चुनाव होंगे। 10614 बूथों पर कुल 38 लाख 82 हजार 628 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए सभी 50 प्रखंडों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। 

स्टेटिक फोर्स के अलावा पेट्रोलिंग पार्टियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की गयी हैं। सभी मतदान केंद्रो के लिए जिलों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। दूसरे चरण में नामांकन के बाद नाम वापसी तक सभी पदों को मिलाकर 5093 से ज्यादा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अब 7150 पदों के लिए वोट पड़ेंगे। इनमें ग्राम पंचायत के 5123 वार्ड सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया के 866, पंचायत समिति के 111 निर्विरोध सदस्य निर्वाचित, पंचायत समिति के 1059 और जिला परिषद के 102 सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे।

किस जिले के कौन से प्रखंड में होंगे चुनाव
पलामू- नवडीहा बाजार, छतरपुर, नावाबाजार, पड़वा व पाटन
लातेहार- बरवाडीह और मनिका
चतरा- लावालौंग और हंटरगंज
कोडरमा- सतगांवा, डोमचांच और मरकच्चो
गिरिडीह- धनवार, बिरनी और सरिया
गोड्डा- महगामा, बसंतराय और पथरगामा
पाकुड़- हिरणपुर व महेशपुर
जामताड़ा- नारायणपुर, करमाटांड़ विद्यासागर व फतेहपुर
धनबाद- बाघमारा और धनबाद
बोकारो- बेरमो, कसमार व जरीडीह
गुमला- बिशुनपुर, गुमला व घाघरा
खूंटी- कर्रा, तोरपा व रनिया
रांची- बेड़ो, लापुंग, इटकी व नगड़ी
सिमडेगा- ठेठईटांगर व सिमडेगा
पश्चिमी सिंहभूम- गुदड़ी, आनंदपुर, टोंटो मनोहरपुर व नोवामुंडी
पूर्वी सिंहभूम- धालभूमगढ़, चाकुलिया व बहरागोड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें