ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand News : कोडराम के अवैध माइका खदान में चाल धंसी, छह लोग दबे

Jharkhand News : कोडराम के अवैध माइका खदान में चाल धंसी, छह लोग दबे

कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र से सटे चरकापहाड़ में अवैध माइका खदान में चाल धंसने से छह लोग दब गए। हादसा गुरुवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे हुआ। डोमचांच वन क्षेत्र पदाधिकारी केके ओझा ने बताया कि...

Jharkhand News : कोडराम के अवैध माइका खदान में चाल धंसी, छह लोग दबे
 कोडरमा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधिThu, 12 Nov 2020 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र से सटे चरकापहाड़ में अवैध माइका खदान में चाल धंसने से छह लोग दब गए। हादसा गुरुवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे हुआ। डोमचांच वन क्षेत्र पदाधिकारी केके ओझा ने बताया कि उन्हें मलबे में करीब छह लोगों के दबे होने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को वह घटनास्थल का दौरा करेंगे। 

स्थानीय लोगों के अनुसार अवैध माइका खदान दुर्घटना में ढाब थाना क्षेत्र के चार लोग जबकि गिरीडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के दो लोग दबे हुए हैं। चाल में दबे तीन लोगों की पहचान धजवा ढाब अनिल यादव, रवि कुमार व गोपाल मांझी के रूप में हुई है। ये सभी धजवा ढाब के रहनेवाले हैं जबकि एक अन्य ढाब थाना क्षेत्र और दूसरा गावां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

अवैध खदान में काम करने के दौरान अचानक चाल धंसने से छह लोग दब गए। देर शाम तक सभी को खदान से नहीं निकाला जा सका था। डोमचांच वन क्षेत्र पदाधिकारी केके ओझा ने कहा कि यह खदान गिरिडीह जिले के ढाब थाना क्षेत्र में है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए वे 13 नवंबर को वहां जाएंगे  और घटना किस क्षेत्र की है इसकी जांच करेंगे।

  घटना की जानकारी जैसे ही ढाब में पहुंची तो मातम फैल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि वन्य क्षेत्र में कई अवैध माइका खदान का चोरी-छुपे संचालन किया जाता है, जिससे कई इस तरह की घटनाएं होती रहती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें