ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : मैट्रिक और इंटर बोर्ड की कॉपियां 28 मई से जांची जाएंगी

झारखंड : मैट्रिक और इंटर बोर्ड की कॉपियां 28 मई से जांची जाएंगी

झारखंड में मैट्रिक -इंटर बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 28 मई से शुरू होगा। जैक ने शनिवार को यह जानकारी दी।  जैक के अनुसार उच्च स्तर से जांच प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद यह निर्णय...

झारखंड : मैट्रिक और इंटर बोर्ड की कॉपियां 28 मई से जांची जाएंगी
रांची हिन्दुस्तान ब्यूरोSun, 24 May 2020 02:13 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में मैट्रिक -इंटर बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 28 मई से शुरू होगा। जैक ने शनिवार को यह जानकारी दी।  जैक के अनुसार उच्च स्तर से जांच प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मूल्यांकन 67 केंद्रो पर होगा। इसमें सात नए केंद्र होंगे। मूल्यांकन का नया समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि पहले सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मूल्यांकन होता रहा है। इस बार दो घंटे मूल्यांकन अवधि बढ़ायी गई है। प्रत्येक शिक्षक को फिलहाल 30 कॉपी ही जांच करने के लिए दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वे अधिक कॉपियों का मूल्यांकन बिना किसी दबाव व तनाव के करना चाहेंगे तो उन्हें दी जा सकती है।

सीसीटीवी से सीधा प्रसारण होगा: सभी मूल्यांकन केंद्र के निदेशकों को मूल्यांकन के लिए पूरी व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गई है। साथ ही सभी जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने को भी कहा गया है। पहली बार मूल्यांकन कार्य का सीधा प्रसारण जैक में होगा। इसमें शिक्षकों की गतिविधियों पर ध्यान रखा जा सकेगा।

 जैक सभी केंद्रो में शिक्षकों को मास्क, सैनिटाइजर देगा। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत छह-छह फीट की दूरी में शिक्षकों को बैठाकर मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। हर केंद्र में जैक द्वारा थर्मल स्कैनर की भ व्यवस्था करायी जाएगी। जो शिक्षक बीमार होंगे या स्कैन में बुखार पाया जाएगा उन्हें वापस भेजा जाएगा। मालूम हो कि जैक ने सीबीएसई से पहले ही सारी परीक्षाएं ले ली है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें