ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंडः बदला मौसम का मिजाज, रांची में रात में झमाझम हुई बारिस; तापमान आई गिरावट

झारखंडः बदला मौसम का मिजाज, रांची में रात में झमाझम हुई बारिस; तापमान आई गिरावट

कुछ जगहों पर हल्की तो कई जगह पर तेज बारिश हुई। पिछले चार दिन से मौसम में हुए बदलाव के बीच रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को शाम में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी अभी 21.3 चल रहा है

झारखंडः बदला मौसम का मिजाज, रांची में रात में झमाझम हुई बारिस; तापमान आई गिरावट
हिन्दुस्तान,रांचीSat, 28 May 2022 12:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची में बीती रात हुई झमाझम बारिश मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस दौरान तेज हवा का बहाव भी होता रहा। बारिश से वातावरण में नमी आने की वजह से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा का बहाव होने से आमजन ने सुकून महसूस किया। जरूरी काम से निकले लोगों ने अचानक हुई बारिश से बचने के लिए आसपास की दुकानों और शेड में शरण लिया। हालांकि  दो पहिया वाहन पर सवार लोग और राहगीरों में से कई भींगते हुए बारिश का आनंद उठाते हुए आगे की ओर निकले।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड से होकर गुजर टर्फ लाइन से यहां से गुजर रहे बादलों का समूह सम्पर्क में आया। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की तो कई जगह पर तेज बारिश हुई। पिछले चार दिन से मौसम में हुए बदलाव के बीच रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को शाम में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी अभी 21.3 चल रहा है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें