ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरांची डीएवी स्कूल यौन शोषणः आरोपी प्रिंसिपल टाटा से गिरफ्तार, पहले भी कर चुका था यह काम

रांची डीएवी स्कूल यौन शोषणः आरोपी प्रिंसिपल टाटा से गिरफ्तार, पहले भी कर चुका था यह काम

निलंबित प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मनोज सिन्हा की गिरफ्तारी जमशेदपुर से हुई। वहां से रांची लाए जाने के बाद उनसे अरगोड़ा थाने में पूछताछ की जा रही है।

रांची डीएवी स्कूल यौन शोषणः आरोपी प्रिंसिपल टाटा से गिरफ्तार, पहले भी कर चुका था यह काम
हिन्दुस्तान,रांचीMon, 30 May 2022 08:13 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के यौन शोषण के आरोपी डीएवी कपिलदेव, रांची के निलंबित प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी जमशेदपुर से हुई। वहां से रांची लाए जाने के बाद उनसे अरगोड़ा थाने में पूछताछ की जा रही है। स्कूल में कार्यरत नर्स ने सिन्हा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज मामले में नर्स ने उनपर व्हाटसएप पर अश्लील वीडियो भेजने, रक्तचाप की जांच के बहाने प्राचार्य कक्ष में बुलाकर शरीर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा स्कूल में छुट्टी होने के बाद गेस्ट हाउस जाकर नर्स के शरीर पर पड़े कपड़ों को गेस्ट हाउस में फाड़ देने, अश्लील हरकत और नौकरी स्थायी करने का झांसा देने का भी आरोप था। अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन को स्वीच ऑफ कर दिया था और भाग निकले थे। अरगोड़ा थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन कर रही पुलिस ने पुख्ता जानकारी के बाद सिन्हा को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया।

मनोज सिन्हा पर हजारीबाग के गिद्दी डीएवी स्कूल में भी यौन शोषण का आरोप लगा था। तब वे वहां प्राचार्य थे। आरोप के बाद उनका तबादला कर दिया गया था। लेकिन इस बार पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कानून से सुरक्षा मांगी तो मनोज सिन्हा को जेल जाना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें