ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंडः देवी देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर चक्रधरपुर बंद, 3 आरोपी गिरफ्तार; एसपी संभाल रहे सुरक्षा की कमान

झारखंडः देवी देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर चक्रधरपुर बंद, 3 आरोपी गिरफ्तार; एसपी संभाल रहे सुरक्षा की कमान

चक्रधरपुर थाना प्रभारी सह आईपीएस सुमित अग्रवाल पवन चौक पर जमे हुए हैं। इस मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने तीन लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर जवान तैनात किए गए हैं।

झारखंडः देवी देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर चक्रधरपुर बंद, 3 आरोपी गिरफ्तार; एसपी संभाल रहे सुरक्षा की कमान
हिन्दुस्तान,जमशेदपुरTue, 24 May 2022 10:17 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक पर असामाजिक तत्व द्वारा हिन्दू देवी देवता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर झारखंड में आन्दोलन शुरू हो गया है। मंगलवार को हिन्दू संगठन के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम का चक्रधरपुर बाजार बंद किया गया है। सुरक्षा को लेकर शहर के पवन चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

चक्रधरपुर थाना प्रभारी सह आईपीएस सुमित अग्रवाल पवन चौक पर जमे हुए हैं। इस मामले में चक्रधरपुर पुलिस ने तीन लोगों को अभी तक गिरफ्तार कर चुकी है। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर जवान तैनात किए गए हैं। सुबह से बाजार की अधिकतर दुकाने बंद हैं।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की बातें सामने आई हैं। सोमवार को जानकारी मिलने पर गिरिराज सेना के संरक्षक कमल देव गिरि ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों को रात्रि में गिरफ्तार किया था। लेकिन, मंगलवार सुबह से ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। पंचायत चुनाव के दिन कराई गई बंदी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें