ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand Hanging : काजू जंगल गई दो किशोरियों के साथ जो हुआ वह जान के रूह कांप जाएगी

Jharkhand Hanging : काजू जंगल गई दो किशोरियों के साथ जो हुआ वह जान के रूह कांप जाएगी

बड़शोल थाना अंतर्गत काजू जंगल में बुधवार को काजू के पेड़ पर एक ही डाली पर दो किशोरी का लटकता शव मिला। दोनों किशोरी भुतिया पंचायत के घाघरा गांव की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर...

Jharkhand Hanging : काजू जंगल गई दो किशोरियों के साथ जो हुआ वह जान के रूह कांप जाएगी
बहरागोड़ा। संवाददाताWed, 07 Oct 2020 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़शोल थाना अंतर्गत काजू जंगल में बुधवार को काजू के पेड़ पर एक ही डाली पर दो किशोरी का लटकता शव मिला। दोनों किशोरी भुतिया पंचायत के घाघरा गांव की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किशोरी पिछले सोमवार को लकड़ी और घास लाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। 

चरवाहे ने दी सूचना: बुधवार को मवेशी चरा रहे लोगों ने पेड़ से लटकती किशोरी की लाश देखी। इसके बाद उन्होंने फौरन पुलिस को जानकारी दी। शवों से दुर्गंध आ रही थी। थाना प्रभारी ज्योतिलाल राजवाड़ घटना स्थल पर पहुंचे। शवों को पेड़ से उतारकर कब्जे में किया। पेड़ के नीचे चप्पल, हंसुआ व घांस की गठरी मिली। इसके बाद दोनों मृतका के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। घाघरा गांव के साहेब सिंह के बेटी गीता सिंह(15) व पांचरूलिया गांव के रबींद्र नाथ मुंडा की बेटी गुलापी सिंह (12) के रूप में दोनों मृतका की पहचान हुई।

बकौल साहेब सिंह, उनकी बेटी गीता सिंह पिछले सोमवार को जंगल से घास व लकड़ी लाने की बात कहकर निकली थी। उसके साथ गुलापी सिंह भी जंगल गई थी। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं आयी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। मंगलवार को आस-पास के गांव के रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई। परंतु कोई सुराग नहीं मिला। पांचरुलिया गांव की मृतका की मां शुरू मुंडा ने बताया कि रविवार को वे अपनी बेटी के साथ घाघरा गांव में रिश्तेदार ननद के ससुराल साहेब सिंह के घर आयी थी। मेरी बेटी यहां पहली बार आई थी। यहां बेटी को छोड़ कर घर वापस चली गई। फिर मंगलवार सुबह घाघरा गांव पहुंची और उसकी खोजबीन की। इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि विधान चंद्र मांडी व घाघरा के ग्राम प्रधान गुरुचरण मांडी ने बताया की मामला संदिग्ध है। वहीं थाना प्रभारी ज्योतिलाल राजवाड़ ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है। दोनों किशोरियों का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें