झारखंड चुनाव : जानिए CM रघुबर दास के पास है कितना कैश और कौन सी गाड़ी, पत्नी के पास है सिर्फ इतने रुपए
दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर पूर्वी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना...
दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर पूर्वी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे के बाद पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शीतला मंदिर पहुंचे और मां शीतला से आशीर्वाद लिया। वहां पूजा के बाद दीदी से आशीर्वाद लिया और फिर बाराद्वारी मैदान पहुंचे। फिर सीएम ने बाराद्वारी मैदान में सभा को संबोधित किया।
नामांकन के दौरान दायर शपथ पत्र में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिखाया की उनके पास कुल संपत्ति 85,08,981.90 रुपये की है। पिछले पांच वर्षों में उनकी औसत वार्षिक आय 19 लाख 37 हजार 924 रुपये प्रति वर्ष दर्शाई गई है। उनके पास चल संपत्ति 66 लाख 57 हजार 807 रुपये है, जबकि पत्नी रुक्मणी देवी के पास 18 लाख 51 हजार 174 रुपये चल संपत्ति है। रघुवर के पास 41 हजार 600 रुपये नकद तथा पत्नी के पास 31 हजार रुपये हैं। रघुवर के पास अचल संपत्ति नहीं है।
चल संपत्ति का ब्योरा
संपत्ति प्रकार | रघुवर दास | रुक्मणी देवी |
कुल | 66,57,807.72 रुपये | 18,51,174.90 रुपये |
नगद | 41,600 रुपये | 31,000 रुपये |
बैंक में | 60,16,670.72 रुपये | 9,03,069.90 रुपये |
शेयर | 2,64,862 रुपये | 00 |
कार | 2,75,000 रुपये (एक टोयोटा इनोवा) | कोई नहीं |
आभूषण | 59,675 रुपये | 6,86,105 रुपये |
अचल संपत्ति | शून्य | शून्य |