ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड चुनावः कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वालों से मांगे आवदेन, कल है आखिरी तारीख

झारखंड चुनावः कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वालों से मांगे आवदेन, कल है आखिरी तारीख

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों धनबाद, बाघमारा, सिंदरी, निरसा, झरिया और टुंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसियों को...

झारखंड चुनावः कांग्रेस ने चुनाव लड़ने वालों से मांगे आवदेन, कल है आखिरी तारीख
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 30 Oct 2019 06:37 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों धनबाद, बाघमारा, सिंदरी, निरसा, झरिया और टुंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसियों को बायोडाटा के साथ आवेदन देने को कहा गया है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर तक दावेदारों को आवेदन देना है। चुनाव लड़ने की इच्छा रखनेवाले पार्टी जिला कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है। 31 अक्तूबर के बाद आवेदन नहीं लिया जाएगा।

गठबंधन की स्थिति में सीट छोड़ने के सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसपर बाद में विचार होगा। पार्टी की ओर से को भी निर्देश मिलेगा इसका पालन किया जाएगा। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में जिला स्तर पर सभी छह सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।

दावेदारों के आवेदन को प्रदेश अध्यक्ष को भेजा जाएगा। उम्मीवारी पर अंतिम फैसला आलाकमान को ही लेना है।

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही साथ विधान सभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराया जाए। जब महाराष्ट्र और हरियाणा में एक चरण में चुनाव सकता है तो फिर झारखंड में क्यों नहीं। यहां तो दोनों राज्यों की तुलना में कम सीट है। बैठक में धनबाद विधानसभा सीट के प्रभारी महेंद्र मिश्रा भी मौजूद थे। बैठक कांग्रेस जिला कार्यालय में हुई।

महेंद्र मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी चुनाव के लिए कमर कस लें। अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ें। बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करें।

बैठक में रवींद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह योगी, अशोक सिंह, अभिजीत राज, राशिद रजा अंसारी, राजेश्वर सिंह यादव, कामता पासवान, पप्पू पासवान, जयप्रकाश चौहान, पप्पू तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें