ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडरामगढ़: एंबुलेंस और बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत, 3 की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल

रामगढ़: एंबुलेंस और बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत, 3 की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल

रामगढ़ से अहम खबर है, जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। एक बाइक और एम्बुलेंस में सामने से टक्कर हो गयी जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गयी और दो जख्मी हो गये जिन्हें आनन फानन में रामगढ़...

रामगढ़: एंबुलेंस और बाइक के बीच आमने सामने भिड़ंत, 3 की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल
लाइव हिन्दुस्तान,रामगढ़Sat, 16 Oct 2021 08:45 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ से अहम खबर है, जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। एक बाइक और एम्बुलेंस में सामने से टक्कर हो गयी जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गयी और दो जख्मी हो गये जिन्हें आनन फानन में रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के रामगढ़-बोकारो रोड NH-23 पर शुक्रवार की शम को बारलोंग के पास हुई। जानकारी मिली है कि बाइक सवार ने सामने से आ रही एंबुलेंस में ठोकर मार दी और घटनास्थल पर ही 3 शख्स ने दम तोड़ दिया। घटना में घायल हुए दो लोगों की गंभीर हालत के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद एनएच 23 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुट गये।

जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर जुटी भीड़  

इस दुर्घटना से रजरप्पा क्षेत्र में त्योहार का माहौल मातम में बदल गया। रजरप्पा थानेदार विपिन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी तक दुर्घटना मे मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी हुई है। इसके लिए घायलों से बात की जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर से जोरदार धमाके की आवाज हुई और सभी  लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गये। पुलिस की मदद स घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया।

बार-बार हो रही है दुर्घटना में मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगढ़ के नैशनल हाईवे 33 और 23 पर 1 माह के दौरान कई बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की मौत की बात बताई जा रही है। मुरुबंदा के पास एनएच 23 पर पिछले महीने पटना के रहने वाले कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी थी जब बस से टक्कर होने के बाद कार में आग लग गयी थी। उस घटना में कार में सवार लोग उसके अंदर हीं जल गये थे। नैशनल हाईवे 33 पर कुजू थाना थाना क्षेत्र में जमुई के कार सवार तीन लोगों की मौत रजरप्पा मंदिर जाने के क्रम में हो गई थी। रामगढ़-रांची NH33 भी सड़क भी बार बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा कई संभावित दुर्घटना स्थलों को चिन्हित किया गया है और लोगों को सचेत करने के उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन इसके ठोस नतीजे नही निकल रहे हैं। कहा जा रहा है कि रामगढ़ का NH33 और NH23 लोगों की बहुत ज्यादा मौत हो रही है। जिला प्रशासन को इसका समाधान निकालना चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें