ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडjharkhand coronavirus update live : छह पुलिसकर्मी समेत 68 नए कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 2697 पहुंची

jharkhand coronavirus update live : छह पुलिसकर्मी समेत 68 नए कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 2697 पहुंची

रांची में पांच पुलिसकर्मी एवं सदर अस्पताल में तैनात एक होमगार्ड समेत 27 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में शुक्रवार को कुल 68 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर राज्य...

jharkhand coronavirus update live : छह पुलिसकर्मी समेत 68 नए कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 2697 पहुंची
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोSat, 04 Jul 2020 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची में पांच पुलिसकर्मी एवं सदर अस्पताल में तैनात एक होमगार्ड समेत 27 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही रांची समेत झारखंड के 10 जिलों में शुक्रवार को कुल 68 नये कोरोना मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर राज्य में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या  बढ़कर 2702 हो गयी है।  नये मरीजों में रांची से 27,  पूर्वी सिंहभूम से 15, कोडरमा से 8, धनबाद, गिरिडीह, गढ़वा व दुमका से 3-3, जबकि, पाकुड़, लातेहार और पलामू से 2-2 मरीज मिले हैं। इससे पहले गुरुवार को राज्य भर में 109 नए मरीज मिले थे। इसमें सर्वाधिक 51 मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले थे। जिसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम में अब तक मिले मरीजों की संख्या 451 हो गई है। इसमें से 228 स्वस्थ हो चुके हैं। 

बरियातू थाना का मुंशी समेत छह पुलिस कर्मी पॉजिटिव : रांची में मिले 27 मरीजों में 6 पुलिसकर्मी हैं। इसमें बारियातू थाना के मुंशी के अलावा अरगोड़ा थाना, धुर्वा थाना, चुटिया थाना, हिंदपीढ़ी थाना के पुलिसकर्मी समेत पुलिस लाईन का एक जवान भी शामिल है। इसके अलावा सदर अस्पताल में तैनात एक होमगार्ड का जवान एवं चुटिया के गोसांई टोली में पिछले दिनों मिले एक मरीज के परिवार के तीन लोग भी पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, छह मरीज मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम के हैं। अन्य मरीजों में दो मेडिका, दो मेदांता एवं दो मरीज रिम्स के आयसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। तीन मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट निजी लैब से एवं दो की रिपोर्ट ट्रूनेट से पॉजिटिव आई है। 

दो दिनों में सात दिन घट गया डबलिंग रेट : राज्य में पिछले दो दिनों से मिल रहे ज्यादा मरीजों के कारण राज्य में संक्रमण का ग्रोथ रेट जहां एक प्रतिशत बढ़ गया है, वहीं साप्ताहिक डबलिंग रेट में सात दिनों की कमी आई है। एक जुलाई को राज्य में संक्रमण का ग्रोथ रेट 1.86, जबकि डबलिंग रेट 37.56 था। तीन जुलाई को ग्रोथ रेट 2.32 प्रतिशत और डबलिंग रेट 30.19 हो गया है। एक जुलाई को जहां मरीजों के डबल होने का समय 37.56 था अब घटकर 30.19 हो गया है।

अब तक 2001 मरीजों ने कोरोना को मात दी :  गुरुवार को राज्य भर में 13 मरीजों ने महामारी को मात दी। राज्य में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 2001 हो गई है। जबकि, शुक्रवार को मिले 63 नए मरीजों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 681 हो गई है। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें