ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand Coronavirus Update Live : झारखंड में फिर मिले 1065 कोरोना संक्रमित, 11 की हुई मौत

Jharkhand Coronavirus Update Live : झारखंड में फिर मिले 1065 कोरोना संक्रमित, 11 की हुई मौत

धनबाद में बुधवार को कोविड-19 हॉस्पिटल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। वहीं जिले में 53 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।  संक्रमितों में पांच डॉक्टर भी शामिल हैं।  इसके...

Jharkhand Coronavirus Update Live : झारखंड में फिर मिले 1065 कोरोना संक्रमित, 11 की हुई मौत
धनबाद रांची हिन्दुस्तान टीमThu, 03 Sep 2020 01:27 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद में बुधवार को कोविड-19 हॉस्पिटल (सेंट्रल हॉस्पिटल) में भर्ती एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। वहीं जिले में 53 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।  संक्रमितों में पांच डॉक्टर भी शामिल हैं।  इसके अलावा हीरापुर के युवक और बोकारो के अधेड़ की डेड बॉडी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 

इधर, राज्य में बुधवार को कोरोना के 1065 नए संक्रमित मिले जबकि 11 की मौत हो गई। राहत रही कि नए संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होकर घर लौटे। बुधवार को 1383 ने महामारी को मात दी। राज्य में मरीजों की संख्या अब 44900 हो गई जबकि 29747 स्वस्थ हुए।  नए मरीजों में 253 रांची व 228 पूर्वी सिंहभूम के हैं। गिरिडीह में 81, रामगढ़ में 63, धनबाद में 53, बोकारो में 49, सरायकेला 41, पाकुड़ में 39, कोडरमा में 37, चतरा  में 31, खूंटी में 25, प. सिंहभूम  में 24, लोहरदगा में 16, हजारीबाग में 14,  मरीज मिले हैं। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में 7 मरीजों ने दम तोड़ा जबकि धनबाद, बोकारो, चतरा और कोडरमा में 1-1की मौत हुई है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें