ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand coronavirus update live : डॉक्टर समेत 10 की मौत, 1365 नए संक्रमित मिले

Jharkhand coronavirus update live : डॉक्टर समेत 10 की मौत, 1365 नए संक्रमित मिले

झारखंड में गुरुवार को कोरोना ने फिर कहर बरपाया। राज्य में पहली बार कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर की मौत हुई। इसके अलावा 9 अन्य मरीजों ने दम तोड़ा। पूर्वी सिंहभूम में 6, रामगढ़ में 2, धनबाद व लातेहार में...

Jharkhand coronavirus update live : डॉक्टर समेत 10 की मौत, 1365 नए संक्रमित मिले
रांची हिन्दुस्तान ब्यूरोFri, 28 Aug 2020 01:49 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में गुरुवार को कोरोना ने फिर कहर बरपाया। राज्य में पहली बार कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर की मौत हुई। इसके अलावा 9 अन्य मरीजों ने दम तोड़ा। पूर्वी सिंहभूम में 6, रामगढ़ में 2, धनबाद व लातेहार में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में मौत का आंकड़ा अब  377 हो गया है। वहीं गुरुवार को राज्य में 1365 नए मरीज मिले जबकि 633 स्वस्थ हुए। राज्य में अब मरीजों की संख्या 34676 हो गई है वहीं 23119 स्वस्थ हो चुके हैं। 

रांची में मिले 328 मरीज :  गुरुवार को रांची में 328 मरीज मिले। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 163, गढ़वा में 109, रामगढ़ में 96,साहिबगंज में 88, कोडरमा में 80, गिरिडीह में 64, हजारीबाग में 47, लातेहार में 44, प. सिंहभूम में 43, धनबाद में 36, बोकारो में 33, गुमला में 28, पलामू में 27, चतरा में 26, सरायकेला में 22, देवघर व दुमका में 20-20, खूंटी में 18, लोहरदगा में 17, गोड्डा में 15, सिमडेगा में 10 व पाकुड़ में 8 मरीज मिले हैं।

पहली बार डॉक्टर की मौत: कोरोना ड्यूटी के दौरान जुगसलाई सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी लाल संक्रमित हुए थे। गुरुवार को टीएमएच अस्पताल में उनका निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पूर्व टीएमएच में भर्ती कराया गया था। स्व. लाल की पत्नी भी पॉजिटिव हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें