ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड: सीएम बोले झामुमो ने आदिवासियों को ठगा, नाराज नहीं हैं रामटहल-रवींद्र

झारखंड: सीएम बोले झामुमो ने आदिवासियों को ठगा, नाराज नहीं हैं रामटहल-रवींद्र

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सोरेन परिवार ने राज्य में कई जगहों पर जमीन खरीदी है। यह सभी को पता है। सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन किया है। राज्य सरकार बदले की भावना से काम नहीं करती, कानून अपना काम...

झारखंड: सीएम बोले झामुमो ने आदिवासियों को ठगा, नाराज नहीं हैं रामटहल-रवींद्र
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरोMon, 08 Apr 2019 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि सोरेन परिवार ने राज्य में कई जगहों पर जमीन खरीदी है। यह सभी को पता है। सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन किया है। राज्य सरकार बदले की भावना से काम नहीं करती, कानून अपना काम कर रही है। झामुमो ने सबसे अधिक आदिवासियों को ठगा है। यह आदिवासी समुदाय भी समझ चुका है। वह अब सजग हो गए हैं। इस बार चुनाव में जवाब मिल जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सवालों का जवाब द रहे थे।

कांग्रेस के झूठे वादों में जनता नहीं आएगीः
रघुवर दास ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पर बोझ बन गए हैं। यह उनकी ही पार्टी के लोग बोल रहे हैं। जनता जानती है कि कांग्रेस का हाथ अमीरों के साथ, चुनाव जीतने के बाद गरीबों के साथ विश्वासघात। जनता कांग्रेस के झूठे वादे में नहीं आने वाली है। झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है।
 

रामटहल और रवींद्र राय नाराज नहीं
एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रामटहल चौधरी या रवींद्र राय नाराज नहीं है। वह पार्टी के माननीय सदस्य हैं। विचार में भिन्नता हो सकती है, लेकिन कोई पार्टी के खिलाफ नहीं है। सभी पार्टी के साथ चल रहे हैं। 


कागज का पुलिंदा नहीं, सिद्धि तक का संकल्प पत्रः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र कागज का पुलिंदा नहीं है। यह सिद्धि तक का संकल्प है। भाजपा केवल वादे नहीं, इरादे से काम करती है। संकल्प पत्र के जरिए 2019 से 2024 तक की रूपरेखा खींची गई है। भाजपा का नई दिल्ली से संकल्प पत्र जारी होने के बाद मुख्यमंत्री सोमवार को यहां प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। 

नया भारत, नया झारखंड का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने 2014 में 30 वर्ष के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए समर्थन दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने पिछले पांच साल में पूरा प्रयास किया। हर क्षेत्र में विकास हुआ। गरीबों के लिए आवास, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, गैस कनेक्शन, किसानों के लिए बीमा आदि कई काम किए गए। अब 2019 से 2024 तक की रूप रेखा जनात के सामने रखी गई है। यह संकल्प पत्र नया भारत, नया झारखंड के निर्माण में सहायक होगा। 

सभी विषयों पर हमारी निगाह
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र सर्वप्रथम, कृषि और किसान कल्याण, अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, स्वस्थ भारत समेत सभी विषयों को संकल्प पत्र के माध्यम से समायोजित करने का प्रयास किया गया है। गरीब, किसान, छोटे दुकानदार सहित हर लोगों पर संकल्प पत्र में ध्यान दिया गया है। कृषि सम्मान योजना को पहले की तरह चलेंगे। लघु सीमांत किसान औऱ छोटे दुकानदारों को पेंशन दी जाएगी। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए छह आदिवासी संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

आंतरिक व बाह्य सुरक्षा से समझौता नही
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र में कहा गया है कि आंतरिक और बाह्य सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी। झारखंड से एक-एक बंगलादेशी को वापस भेजा जाएगा। झारखंड समेत अन्य राज्यों में उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। आंतकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें