झारखंड के CM हेमंत सोरेन बोले-सरकार मुफ्त में मुहैया कराएगी कफन, बीजेपी हुई हमलावर तो झामुमो ने भी किया पलटवार  

लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम , रांची
Follow us on Google News
share

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे देश के विभिन्‍न राज्‍यों में इस वक्‍त बीमारी से लड़ने के साथ -साथ पक्ष और विपक्ष की सियासी जंग भी चल रही है। कोई किसी को बख्‍शने के मूड में नहीं है। हर...

coronavirus deaths

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे देश के विभिन्‍न राज्‍यों में इस वक्‍त बीमारी से लड़ने के साथ -साथ पक्ष और विपक्ष की सियासी जंग भी चल रही है। कोई किसी को बख्‍शने के मूड में नहीं है। हर पार्टी हालात के लिए दूसरे को जिम्‍मेदार ठहराते हुए निशाना साधने पर अमादा है। इस बीच ताजा विवाद छिड़ गया है झारखंड में जहां मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य में मरने वालों के अंतिम संस्‍कार के लिए मुफ्त में कफन मुहैया कराने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री की इस घोषणा को लेकर विपक्षी भाजपा अचानक हमलावर हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है अच्‍छा यह होता कि सीएम कफन की बजाए दवाइयों की बात करते। 

इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी पलटवार किया है। दोनों पाटियों के बीच सियासी संघर्ष सा शुरू हो गया है। भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने ट्वीट के जरिए सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने ट्वीट में लिखा कि यह अजीब विडंबना है कि जहां एक ओर केंद्र सरकार देशवासियों की जान बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर झारखंड की ठगबंधन सरकार जनता को फ्री में कफन बांटने में जोर लगा रही है। उन्‍होंने कहा कि अच्‍छा होता कि सरकार कफन बांटने की बजाए दवाइयां और इलाज उपलब्‍ध कराने पर जोर देती। 

— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) May 24, 2021

भाजपा के वार पर झामुमो ने तीखा पलटवार किया है। झामुमो ने ट्वीट के जरिए ही इस हमले का जवाब देते हुए कहा कि, 'आप और आपकी घटिया राजनीति के कारण आपको सिर्फ कफन ही नजर आता है।  हेमंत सरकार निशुल्क वैक्सीन भी दे रही है।' इसके साथ झामुमो ने उत्‍तर प्रदेश को लेकर तंज भी कसे हैं। झामुमो ने कहा कि वैसे आपके ‘उत्तम’ प्रदेश में मां गंगा में तैरते गरीब के शव, रेत में दबे गरीब के शव, कुत्तों-गिद्धों की ओर से नोचे जा रहे गरीबों के शव का नजारा ही शायद पसंद है। किसी को मौत के बाद कफन नसीब होने देना आपको रास नहीं आ रहा है। आपका बस चले तो कफन का कारोबार भी किसी उद्योगपति को बेच दें। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि वैसे आपके नेता कई राज्यों में नीचता की हद तक गिर कफन की चोरी करते भी पकड़े गए हैं। आप लोगों ने तो कारगिल में सैनिकों के ताबूत भी लूट लिए थे। 

क्‍या कहा था सीएम हेमंत सोरेन ने
सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा था कि राज्‍य में अब कफन की कमी नहीं होगी। सरकार कफन मु्फ्त में उपलब्‍ध कराएगी। वित्‍त मंत्री रामेश्‍वर उरांव ने लॉकडाउन में बंद दुकानों के कारण कफन आदि खरीदने में दिक्‍कतों की ओर सरकार का ध्‍यान आकृष्‍ट कराया था। सीएम ने कहा था कि निर्माण कार्य के लिए बना एसओआर (सामग्रियों की अनुसूचित दर) में सुधार किया जा रहा है। इस सम्‍बन्‍ध में जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। 

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़कोरोना मृतकों के लिए मुफ्त कफन का ऐलान कर घिरे झारखंड सीएम, BJP हमलावर