ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडjharkhand by election 2020 : बेरमो सीट पर कुमार जयमंगल बने कांग्रेस प्रत्याशी

jharkhand by election 2020 : बेरमो सीट पर कुमार जयमंगल बने कांग्रेस प्रत्याशी

बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने...

jharkhand by election 2020 : बेरमो सीट पर कुमार जयमंगल बने कांग्रेस प्रत्याशी
रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरोFri, 09 Oct 2020 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

राजेंद्र प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन के बाद बेरमो सीट खाली हुई थी। जयमंगल उनके बड़े पुत्र हैं। वे झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में इंटक से जुड़े हैं। झारखंड कांग्रेस चुनाव समिति के बाद केंद्रीय कांग्रेस चुनाव समिति ने भी कुमार जयमंगल के नाम पर ही मुहर लगाई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि बेरमो विधानसभा उपचुनाव में पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। 

मंत्री-विधायक करेंगे कैंप : बेरमो विधानसभा उपचुनाव में  प्रत्याशी कुमार जयमंगल को जिताने के लिए कांग्रेस कोटे के मंत्री और विधायक वहां कैंप करेंगे। वे गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और रात्रि विश्राम भी उसी क्षेत्र में करेंगे। बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने के साथ-साथ वर्चुअल रैली भी आयोजित करेगी। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की वर्चुअल रैली होगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें