ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडभाजपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा, हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही: हेमंत सोरेन

भाजपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा, हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही: हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा। दुमका में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक...

भाजपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा, हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही: हेमंत सोरेन
Yogesh Yadavदुमका वरीय संवाददाताSun, 01 Nov 2020 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा। दुमका में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पर राजद्रोह के मुकदमा दर्ज कराए जाने के संबंध में पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग जिस तरीके से देश के अन्य राज्यों में राजनीति का नया आयाम देने का प्रयास कर रहे हैं, वे हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के लोग लोकतंत्र की हत्या धन-बल से करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह का बयान देते हैं मानो उन्हें चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर उनके कहने का तात्पर्य क्या है। लगता है राज्य के लिए और देश के लिए भाजपा की तरफ से ऐसे तरीकों का प्रयास किया जा रहा है जो आने वाली राजनीति और देश के लोकतंत्र में बहुत बड़ा घातक कदम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोगों ने विधायकों के बिकने के लिए दुकान खोल कर रखी है क्या। अगर ऐसी सोच है और इस तरह की तैयारी है तो दीपक प्रकाश पर एफआईआर निश्चित रूप से सही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देती, लेकिन जहां सरकार को परशानी होगी, वहां कानून अपना काम करेगा। 

उप चुनाव में कर्तव्यों का निर्वहन कर दिया,अब काम में लगेंगे 
मुख्यमंत्री ने दुमका और बेरमो उप चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि हमने अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर दिया है। अब हमारा काम राज्य को कोरोना संक्रमण से निकाल कर जीवन सामान्य करते हुए राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दुमका और बेरमो उप चुनाव में लोग राज्य की बेहतरी और विकास को गति देने के लिए मतों का प्रयोग करेंगे। 

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े