ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडGST पर विधवा विलाप कर रहे हैं हेमंत सोरेन: झारखंड BJP चीफ दीपक प्रकाश

GST पर विधवा विलाप कर रहे हैं हेमंत सोरेन: झारखंड BJP चीफ दीपक प्रकाश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि राज्य सरकार...

GST पर विधवा विलाप कर रहे हैं हेमंत सोरेन: झारखंड BJP चीफ दीपक प्रकाश
एजेंसी,रांचीSat, 05 Sep 2020 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि राज्य सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए जीएसटी जैसे मुद्दे को जबरदस्ती तूल देने में लगी है। प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को अपने आंतरिक राजस्व की वृद्धि को सुनिश्चित करना चाहिए। यह सरकार अपनी विफलता को केंद्र के माथे मढ़ना चाहती है। कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों की मदद के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों की तस्करी पर रोक लगाए। खनिज संसाधन की चोरी रुकने से राज्य का राजस्व बढ़ेगा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है। राज्य सरकार में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने चुनाव पूर्व लोक लुभावन वायदे किया था। जिसे पूरा करने में सरकार विफल साबित हुई है।। इस परिस्थिति में सरकार में शामिल दल, लोगों का धयान भटकाने के लिए दूसरे अन्य मुद्दों को खड़ा कर रही है।

प्रकाश ने कहा कि पहले भी प्रदेश में सरकारें रही है लेकिन इतना हताश और निराशा से भरी कोई सरकार नहीं रही। सरकार को बताना चाहिए कि सुविधा बढ़ाने में रुपए की कमी बाधक नहीं बन रही लेकिन जनता के कार्यों के लिए खजाना खाली हो जा रहा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) क्षतिपूर्ति की मांग की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें