ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा-आजसू के बीच समझौता तय

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा-आजसू के बीच समझौता तय

Jharkhand Assembly Elections 2019 : भाजपा और आजसू के बीच विधानसभा चुनाव में समझौता तय माना जा रहा है। समझौते का फर्मूला क्या होगा, यह दिल्ली में तैयार होगा। फर्मूला पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी...

झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा-आजसू के बीच समझौता तय
हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची। Thu, 07 Nov 2019 06:40 AM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Assembly Elections 2019 : भाजपा और आजसू के बीच विधानसभा चुनाव में समझौता तय माना जा रहा है। समझौते का फर्मूला क्या होगा, यह दिल्ली में तैयार होगा। फर्मूला पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी टिप्पणी करने से बच रहे हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भी आजसू से गठबंधन पर चर्चा को टाल दिया गया। यहां भी इस मुद्दे पर अधिक बात नहीं हुई और नेतृत्व पर सारा मामला छोड़ दिया गया।

आजसू 19 सीटों पर दावा कर रही है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश के नेता इतनी सीट देने के पक्ष में नहीं है। वह आठ से दस सीट देने की बात कह रहे। कुछ सीट ऐसे हैं, जहां भाजपा और आजसू दोनों का दावा है। प्रदेश स्तर पर आरंभिक बातचीत हो चुकी है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आजसू द्वारा मांगी जा रही सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की दावेदारी सामने आई तो, चर्चा को टाल दिया गया। निर्णय लिया गया कि यहां से सभी सीटों पर नाम भेज दिया जाए। राष्ट्रीय नेतृत्व जो फर्मूला तय करेगा, उसके अनुसार भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं देगी।

सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव की तरह दिल्ली में ही सारा मामला तय होगा। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं की आजसू प्रमुख के साथ जल्द ही बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के नेता भी मौजूद रहेंगे और अपनी बात रखेंगे। फिर दोनों के सामने ही गठबंधन का फर्मूला तय कर घोषणा की जाएगी।

आजसू के साथ विकास मुद्दे पर हमारा मजबूत गठबंधन है। सीट शेयरिंग पर बातचीत अंतिम दौर में है। केंद्रीय नेतृत्व फैसला लिया जाएगा और जल्द ही इसकी घोषणा होगी- प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता, भाजपा

भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर अभी बातचीत होनी है। भाजपा नेतृत्व के साथ बातचीत  के बाद सीट के समझौते पर कोई अंतिम फैसला होगा। पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत होगी- देवशरण भगत, मुख्य प्रवक्ता, आजसू

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें