ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडJharkhand Elections : चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से

Jharkhand Elections : चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण के चुनाव में कोल्हान की 13 विधानसभा सीटों समेत 20 सीटों के...

Jharkhand Elections : चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज से
हिन्दुस्तान ब्यूरो  , रांची। Mon, 11 Nov 2019 05:56 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण के चुनाव में कोल्हान की 13 विधानसभा सीटों समेत 20 सीटों के लिए चुनाव होंगे।

इस चरण में रांची जिले की दो सीटें तमाड़ और मांडर, खूंटी जिले की दो सीटें खूंटी और तोरपा, सिमडेगा की सिमडेगा और कोलेबिरा तथा गुमला की सिसई विधानसभा सीट भी शामिल है। लगभग 47 लाख 52 हजार मतदाता 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नुमाइंदा चुनेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी। 19 नवंबर को नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। 21 नवंबर को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।  

कोल्हान की जंग में भाजपा और झामुमो की होगी जोर आजमाइश
कोल्हान में भाजपा और कांग्रेस के बीच आर-पार की लड़ाई है। 2014 के विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 20 सीटों में से भाजपा ने आठ पर कब्जा जमाया था।  नौ झामुमो के हिस्से गईं। चुनाव से ऐन पहले बहरागोड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी को अपने पाले में कर भाजपा ने हिसाब ऊपर कर लिया है। कोलेबिरा में उपचुनाव जीतने और मझगांव की निर्दलीय विधायक को अपनी पार्टी के टिकट पर लोकसभा भेजकर कांग्रेस दो सीट अपने हवाले कर चुकी है। इस तरह आजसू की जुगसलाई सीट को मिलाकर सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधन दोनों के पास 10-10 सीटें हैं। जाहिर है जंग बराबरी की है और किसी की भी फतह इसे समग्र परिणाम की बढ़त दिलाने में कामयाब होगी।

ये हैं दूसरे चरण की विधानसभा सीटें
सीट        मतदाता        मतदान केंद्र
 बहरागोड़ा        222378        264
घाटशिला        239678        291
पोटका        283969        326
जुगसलाई        322523        381
जमशेदपुर पूर्व        300450        293
जमशेदपुर पश्चिम    347997        330
सरायकेला        327986        431
चाईबासा        205778        284
 मझगांव        190850        267
जगन्नाथपुर        173798        233
मनोहरपुर        196755        264
चक्रधरपुर        179726        236
खरसावां        204841        282
तमाड़        203729        303
तोरपा        179874        252
खूंटी        207854        297
मांडर        319299        429
सिसई        229723        332
सिमडेगा        222175        301
कोलेबिरा        192998        270

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें