ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव : पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची इसी हफ्ते

झारखंड विधानसभा चुनाव : पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची इसी हफ्ते

Jharkhand Assembly Elections 2019 : भाजपा इस हफ्ते अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इस बीच प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उम्मीदवार चयन की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। 2014 के...

झारखंड विधानसभा चुनाव : पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची इसी हफ्ते
हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची।Tue, 05 Nov 2019 01:11 PM
ऐप पर पढ़ें

Jharkhand Assembly Elections 2019 : भाजपा इस हफ्ते अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इस बीच प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उम्मीदवार चयन की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पहले 63 सीटों पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। बाद में अन्य सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई। इस बार भी पिछले चुनाव की तरह चरणबद्ध नाम घोषित किए जाने का कयास लगाया जा रहा है। इस दौरान आजसू के साथ गठबंधन और सीट देने का मामला भी साफ हो जाएगा।

भाजपा सूत्रों की मानें तो प्रत्याशी चयन को लेकर थोड़ी-बहुत तैयारी हो चुकी है। दावेदारों की सूची प्रदेश स्तर पर तैयार है। मंगलवार या बुधवार तक प्रदेश स्तर के चुनाव समिति की बैठक होगी। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रदेश चुनाव समिति हर सीट पर जितने भी नाम मिले हैं, उन पर विचार करेगी। सूत्रों की मानें तो प्रदेश से हर सीट के लिए दो-तीन दावेदारों के नाम क्रमवार नेतृत्व को भेजे जाएंगे। अगर किसी सीट पर ज्यादा दावेदार होंगे और प्रदेश स्तर पर सहमति नहीं बनेगी, तो एक-दो नाम बढ़ सकते हैं। राष्ट्रीय चुनाव समिति में मंथन के बाद नामों पर मुहर लगेगी।

दिल्ली से होगा आजसू के साथ सीट शेर्यंरग फाइनल
भाजपा अपने प्रत्याशियों के चयन के साथ-साथ आजसू के साथ भी गठबंधन को इस हफ्ते तय कर लेगी। आजसू 19 सीटों पर दावा कर रही है। भाजपा पिछली बार की तरह आठ सीट पर टिकी है, बहुत अधिक तो दस सीटों पर बात बन सकती है।

भाजपा और आजसू का गठबंधन बीस साल पुराना
झारखंड में भाजपा और आजसू के बीच बीस साल पुराना गठबंधन है। भाजपा के साथ 2000 में जुड़ने के बाद आजसू अलग नहीं हुआ है। हर चुनाव में सीटों को लेकर खींचतान होती है। लेकिन अंतिम समय में समझौता हो जाता है। आजसू ने पहली बार 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा से एक सीट (गिरिडीह) लेकर अपनी सियासी बढ़त हासिल की। इसके पहले आजसू लोकसभा चुनाव में बिनागठबंधन के लड़ी और कोई भी सीट पाने में विफल रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें