ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी ने आजसू की ओर से मांगी गई नौ सीटों पर अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम...

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची
विशेष संवाददाता। ,नई दिल्ली। Fri, 15 Nov 2019 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी ने आजसू की ओर से मांगी गई नौ सीटों पर अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि पार्टी अपनी तरफ से गठबंधन नहीं तोड़ना चाहती है। मगर,आजसू की हर दिन मांग बढ़ रही है, जिन्हें पूरा कर पाना संभव नहीं है। भाजपा की तीसरी सूची में चंदनक्यारी की सीट भी शामिल है, जिस पर आजसू का भी दावा है। ऐसे में दोनों दलों के बीच टकराव बढ़ गया है।

हालांकि, भाजपा अपनी तरफ से गठबंधन तोड़ते हुए नहीं दिखना चाहती है। अब यदि आजसू भी भाजपा की ओर से घोषित सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है तो अपने आप गठबंधन टूट जाएगा। भाजपा ने नौ सीटें छोड़कर यह तो साफ कर दिया है कि वह आजसू के लिए इतनी ही सीटें छोड़ेगी और कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो सकता है। मगर, गठबंधन का मतलब यह नहीं होगा कि सारी सीटों पर दोस्ताना मुकाबला हो। आजसू भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की सीट भी मांग रही थी, जो संभव नहीं है।

Read Also: झारखंड विधानसभा चुनाव: LJP के 5 उम्मीदवारों की घोषणा, 50 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

गठबंधन बना रहे तो बेहतर
भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि झारखंड चुनाव में उनकी पार्टी बड़े भाई की भूमिका में है। भाजपा चाहती है कि गठबंधन बना रहे, इसीलिए आजसू के लिए छोड़ी गई नौ सीटों पर घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने यह भी साफ किया कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम तो सरकार बनने पर तय होता है। चुनाव के समय साझा एजेंडा बनता है और उन्होंने आजसू से कहा था कि अगर उनके कोई मुद्दे हैं तो भाजपा उन्हें अपने घोषणा-पत्र में शामिल कर लेगी। माथुर ने भरोसा जताया कि भाजपा के लिए अकेले चुनाव में जाने पर भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें