ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड चुनाव 2019: हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 60.90% वोटिंग

झारखंड चुनाव 2019: हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 60.90% वोटिंग

झारखंड की हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। यहां 60.90% मतादाताओं ने वोटिंग की। बसपा के टिकट पर पिछली बार जीते विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता इस बार आजसू के उम्मीदवार हैं। पहले बदल-बदलकर...

झारखंड चुनाव 2019: हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 60.90% वोटिंग
हिन्दुस्तान टीम,हुसैनाबादSat, 30 Nov 2019 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। यहां 60.90% मतादाताओं ने वोटिंग की। बसपा के टिकट पर पिछली बार जीते विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता इस बार आजसू के उम्मीदवार हैं। पहले बदल-बदलकर विधायक होते रहे संजय सिंह यादव और कमलेश सिंह एक बार फिर ताल ठोककर अखाड़े में कूद पड़े हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय के विनोद सिंह के भी उतरने के कारण मुकाबला यहां दिलचस्प हो गया है। चारों उम्मीदवार मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं।

प्रमुख उम्मीदवार
आजसू - कुशवाहा शिवपूजन मेहता
निर्दलीय - विनोद सिंह
राजद - संजय सिंह यादव
एनसीपी - कमलेश सिंह
झाविमो - वीरेंद्र कुमार

मतदान केंद्र-341
कुल मतदाता-2,77,300
पुरुष मतदाता-1,49,691
महिला मतदाता-1,27,609

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र सीट का महत्व
पलामू में पहली फैक्ट्री करीब 100 साल पहले (1921-22 में) हुसैनाबाद में ही लगी थी जहां से जपला सीमेंट का प्रोडक्शन शुरू हुआ था, परंतु झारखंड गठन के आठ साल पहले इस फैक्ट्री में स्थायी रूप से ताला लग गया और 2018 में फैक्ट्री की परिसंपति नीलाम कर दी गयी। जपला सीमेंट फैक्ट्री ने इस क्षेत्र को ऐसी समृद्धि दी थी कि इसकी चर्चा दूर-दूर तक होती थी। परंतु अब सब कुछ लूट चुका है। खोचु के गौरव को वापस लाने के वादे पिछले कई चुनावों से हुए हैं लेकिन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें