ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड चुनाव 2019: भवनाथपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 65.52 % हुई वोटिंग

झारखंड चुनाव 2019: भवनाथपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 65.52 % हुई वोटिंग

झारखंड की भवनाथपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक भवनाथपुर में 65.52 % मतादाता घरों से बाहर निकले। इस विधानसभा क्षेत्र में नहर और पावर प्लांट के...

झारखंड चुनाव 2019: भवनाथपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न, 65.52 % हुई वोटिंग
हिन्दुस्तान टीम,भवनाथपुरSat, 30 Nov 2019 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की भवनाथपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक भवनाथपुर में 65.52 % मतादाता घरों से बाहर निकले। इस विधानसभा क्षेत्र में नहर और पावर प्लांट के मुद्दे पर गोलबंदी हो रही है। नौजवान संघर्ष मोर्चा से पिछली बार जीते भानु प्रताप शाही को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने यहां से केपी यादव को प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों की लड़ाई में सेंधमारी कर पुन: विधायक बनने के लिए पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने भी ताकत झोंक दी है। बसपा की सोगरा बीवी भी मैदान में हैं।

मतदान प्रतिशत 65.52 %

प्रमुख उम्मीदवार
भाजपा- भानु प्रताप शाही
कांग्रेस- केपी यादव
बसपा- सोगरा बीवी
निर्दलीय- अनंत प्रताप देव

मतदान केंद्र-502
कुल मतदाता-3,77,996
पुरुष मतदाता-2,01,987
महिला मतदाता-1,76,009

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र सीट का महत्व
भवनाथपुर विधानसभा सीट के पिछले तीन चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो 2005 में फारवर्ड ब्लॉक के भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस के अनंत प्रताप देव को शिकस्त दी थी। 2009 में कांग्रेस के अनंत प्रताप देव ने नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप शाही को परास्त किया। वहीं 2014 में नौजवान संघर्ष मोर्चा के भानु प्रताप सिंह ने भाजपा के अनंत प्रताप देव पर जीत हासिल की।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें