Jharkhand: Ambulance driver strangled to death 13 lakh cash found in house of accused झारखंड : एंबुलेंस चालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी के घर मिले 13 लाख नगद, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand: Ambulance driver strangled to death 13 lakh cash found in house of accused

झारखंड : एंबुलेंस चालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी के घर मिले 13 लाख नगद

उधवा थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर लखीजोल के पास बहियार से पुलिस ने एंबुलेंस चालक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मिर्जानगर के करण मंडल (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक विधायक निधि से...

rupesh साहिबगंज उधवा प्रतिनिधि, Fri, 4 Sep 2020 01:27 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड : एंबुलेंस चालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी के घर मिले 13 लाख नगद

उधवा थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर लखीजोल के पास बहियार से पुलिस ने एंबुलेंस चालक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान मिर्जानगर के करण मंडल (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक विधायक निधि से संचालित एंबुलेंस से बुधवार को मरीज लेकर मालदा (पश्चिम बंगाल) गया था। शाम सात बजे तक एंबुलेंस लेकर उधवा लौट आया था। 

मृतक के भाई अर्जुन मंडल ने बताया कि उनके एक दोस्त दिपांकर मंडल उसे बाइक से लेकर कहीं घूमने निकला था। देर रात तक करण वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसबीच गुरुवार सुबह पांच बजे लखीजोल बहियार में शव होने की सूचना मिली। मृतक के भाई व अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंच शव की पहचान की। इधर,  सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक राम सागर तिवारी व राधानगर थाना से पीएसआई प्रणीत पटेल मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। 

दो नामजद व दो अज्ञात पर केस : करण मंडल की गला रेत कर हत्या मामले में मृतक के भाई अर्जुन मंडल के बयान पर राधानगर थाना में दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक रामसागर तिवारी ने बताया कि दिपांकर मंडल व अजय मंडल के अलावा दो अज्ञात आरोपी है। 

छापेमारी में 13 लाख बरामद : पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे रुपये लेन-देन का विवाद हो सकता है। राधानगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्वी उधवा (भुदेव टोला) में दिपांकर मंडल के घर में छापेमारी की। हालांकि वह मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि दिपांकर मंडल के घर से करीब 13,04,000 रुपये नगदी व बाइक बरामद किया है।