ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : मायके से ससुराल पहुंची महिला को डायन बता भाई के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला

झारखंड : मायके से ससुराल पहुंची महिला को डायन बता भाई के सामने ही पीट-पीटकर मार डाला

गावां थाना क्षेत्र के खेसनरो के धानासोती में डायन का आरोप लगाकर रिश्तेदारों ने ही 30 वर्षीय गीता देवी को पीट-पीट कर मार डाला। घटना सोमवारी दोपहर उस समय हुई, जब गीता भाई के साथ तिसरी थाना क्षेत्र के...

 गीता देवी
1/ 2 गीता देवी
गीता देवी की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़।
2/ 2गीता देवी की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़।
गावां गिरिडीह प्रतिनिधिMon, 17 Aug 2020 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

गावां थाना क्षेत्र के खेसनरो के धानासोती में डायन का आरोप लगाकर रिश्तेदारों ने ही 30 वर्षीय गीता देवी को पीट-पीट कर मार डाला। घटना सोमवारी दोपहर उस समय हुई, जब गीता भाई के साथ तिसरी थाना क्षेत्र के ककनी स्थित मायके से ससुराल लौटी थी। पुलिस ने आरोपी मुंशी महतो समेत 15-16 लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस को बताया गया कि गीता के पहुंचने पर उसके गोतिया और रिश्तेदारों ने ससुराल में घुसने से रोक दिया। सभी आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी थी। आते ही गीता को प्रताड़ित किया गया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। लाठी से पीटने के बाद सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मदद के लिए गुहार लगाता रहा भाई : जब गीता के भाई और सास हल्ला सुनकर बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठियों से पीटा। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी मौके पर हथियार लेकर खड़े रहे। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसका फायदा उठाकर सभी खिसक गए। पुलिस के अनुसार खेसनरो गांव निवासी मनोज यादव की पत्नी गीता देवी पर पहले भी पड़ोसी ने डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया था।

पहले से था विवाद : मृतका के पति का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते उसकी पत्नी को एक पड़ोसी ने डेढ़ साल पहले झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। गांवा थाना पुलिस को पूरी घटना की जानकारी है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। मनोज के अनुसार सोमवार को उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके से लौटी थी कि घर के समीप ही इन आरोपियों ने रास्ता रोककर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

जवान बेटे की मौत के लिए मान रहे थे जिम्मेदार : हत्या का आरोप जिस पर लगा है, वह मृतका का गोतिया में ससुर लगता है। 13 दिन पूर्व ही उसके बेटे की अचानक मौत हो गयी थी। सभी गीता पर डायन बिसाही का आरोप लगा मौत के लिए जिम्मेदार बता रहे थे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें