ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझारखंड : जान से मारने की धमकी देकर 9 साल की बच्ची का रेप

झारखंड : जान से मारने की धमकी देकर 9 साल की बच्ची का रेप

झारखंड के हटिया गनियार टोली की रहने वाली 9 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची घर पर अकेले थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुसा। जान से मारने की धमकी दी।...

झारखंड : जान से मारने की धमकी देकर 9 साल की बच्ची का रेप
वरीय संवाददाता, रांची। Mon, 10 Feb 2020 08:08 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के हटिया गनियार टोली की रहने वाली 9 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची घर पर अकेले थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुसा। जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। हालांकि जगन्नाथपुर पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद रविवार को आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी भी नाबालिग के पड़ोस में रहता है और वह भी नाबालिग है। उसकी उम्र 17 साल है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कुबूल किया है। उसने डराकर दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की है। 

जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची अपने मामा-मामी के घर में रहती है। चार फरवरी को उसके नाना-नानी मजदूरी करने के लिए रोज की तरह चले गए थे। दोपहर में वह अकेले थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, बच्ची को पुलिस ने मेडिकल करा दिया है। सोमवार को उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।   

मामा-मामी को पीटकर किया बेहोश
नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके पड़ोस में ही रहता है। अक्सर वह घर पर आया जाया करता था। काम से लौटने के बाद उसने अपने मामा-मामी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामा और मामी दोनो आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी ने मामा और मामी के साथ मारपीट कर दिया। इससे मामा काफी देर तक बेहोश रहे। यह धमकी दी कि अगर पुलिस को या फिर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी तो दोनों को जान से मार देंगे। इससे परिजन डर गए। इसके बाद परिजनों ने बस्ती के अन्य लोगों से भी बात की। हिम्मत जुटाने के बाद रविवार को नाबालिग बच्ची के साथ मामा-मामी जगन्नाथपुर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी को गनियार टोली स्थित उसके घर से ही दबोच लिया।

कई लोगों के साथ कर चुका है मारपीट
नाबालिग आरोपी बस्ती में दबंग है। बस्ती के कई लोगों के साथ वह मारपीट कर चुका है। कुछ मामले थाना तक भी पहुंचे हैं। इस कारण मुहल्ले के कई लोग उसे अलग-थलग रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें